Modi Security Breach: PM मोदी के सुरक्षा में बड़ी चूक, कार्यक्रम स्थल के पास मिली विस्फोटक की सामग्री – RGH NEWS
देश

Modi Security Breach: PM मोदी के सुरक्षा में बड़ी चूक, कार्यक्रम स्थल के पास मिली विस्फोटक की सामग्री

Modi Security Breach बेंगलुरु में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। कार्यक्रम स्थल के पास जिलेटिन छड़ें मिलने से हड़कंप मच गया। यह बरामदगी उस समय हुई जब प्रधानमंत्री मोदी के शहर दौरे को लेकर सुरक्षा एजेंसियां पहले से अलर्ट मोड पर थीं। जानकारी के मुताबिक, ये जिलेटिन छड़ें आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर के पास से मिली हैं, जहां प्रधानमंत्री का कार्यक्रम प्रस्तावित है

 

 

:जिलेटिन छड़ें कार्यक्रम स्थल से लगभग 3 किलोमीटर दूर बरामद

बताया जा रहा है कि जिलेटिन छड़ें कार्यक्रम स्थल से लगभग 3 किलोमीटर दूर बरामद की गई हैं। प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से ठीक पहले इस तरह विस्फोटक सामग्री जैसे सामान का मिलना सुरक्षा में बड़ी चूक माना जा रहा है। हालांकि शुरुआती जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ये छड़ें वहां कैसे पहुंचीं और किसने इन्हें रखा। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

 

: बेंगलुरु पुलिस जांच में जुट

Modi Security Breachबेंगलुरु पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल हर एंगल से जांच की जा रही है और किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। कार्यक्रम स्थल के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और हर वाहन की सघन जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button