CG Weather Update Today: मुंबई और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु का मैच हो सकता है रद्द, IMD ने रायपुर सहित इन हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG Weather Update Today: मुंबई और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु का मैच हो सकता है रद्द, IMD ने रायपुर सहित इन हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी

CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों का आज इंतजार खत्म हो गया है। जी हां आज प्रदेश की राजधानी रायपुर में आईपीएल 2026 का मुकाबला खेला जाना है। ये मुकाबला आरसीबी और मुंबई इंडियन्स के बीच खेला जाएगा। फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी ये है कि आज रोहित-कोहली दोनों एक साथ मैदान में होंगे वो भी आमने सामने। यह मैच शाम 7:30 बजे रायपुर शुरू होगा, जिसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा पर सबकी निगाहें टिकी रहेगी। लेकिन दूसरी ओर मौसम विभाग ने क्रिकेट प्रेमियों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने बारिश का अनुमान जताया है।

 

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

CG Weather Update Today: मौसम विभाग की मानें प्रदेश के कई इलाकों में अगले चार दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश, अंधड़ और गरज-चमक का दौर जारी रह सकता है। विभाग ने कई जिलों में तेज आंधी, बिजली गिरने और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि अगर बारिश हुई तो मैच रद्द हो सकता है और फैन्स की उम्मीदों पर पानी फिर सकता है।

 

 

 

11 मई के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज

वहीं, मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 11 मई के बाद मौसम में फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। फिलहाल अगले तीन दिनों तक तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा, लेकिन इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है।

 

दोनों टीमों के लिए अहम होगा मुकाबला

CG Weather Update Todayबता दें कि आज का मुकाबला मुंबई इंडियन्स और रायल चैलेंजर बेंगलुरु के लिए बेहद अहम होने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर मुंबई इंडियन्स जीत जाती है तो प्लेऑफ की उम्मीद थोड़ी बढ़ जाएगी। वहीं, अगर आरसीबी ये मैच जीत जाती है तो 14 अंकों के साथ पाइंट टेबल में टॉप दो टीमों की बराबरी कर लेगी। अब देखने वाली बात होगी कि ये मैच कौन जीतता है।

Related Articles

Back to top button