Chhattisgarh news: CGPSC ने इतने पदों पर भर्ती के लिए जारी किया विज्ञापन, जानिए कैसे करें आवेदन
Chhattisgarh news अगर आप छत्तीसगढ़ में रहते हैं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। दरअसल, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस एग्जामिनेशन 2026 के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके लिए 13 मई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। वहीं 11 जून को आवेदन की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।
Chhattisgarh newsआयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक कुल 46 पदों के लिए यह भर्ती की जाएगी। आवेदक के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से सिविल, मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक डिग्री होनी चाहिए। कुछ पदों के लिए एएमआईई सर्टिफिकेट जरूरी है। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए छत्तीसगढ़ का मूल निवासी प्रमाणपत्र जरूरी।
read more Curd benefits: रोजाना एक कटोरी दही खाने से क्या होता है? फायदे सुन आपके होश उड़ जाएंगे…
सिलेक्शन प्रोसेस
रिटन एग्जाम
इंटरव्यू या पर्सनैलिटी टेस्ट
मेडिकल टेस्ट
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
ऐसे करें आवेदन (Chhattisgarh Public Service Commission)
ऑफिशियल वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं।
स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस एग्जामिनेशन 2026 लिंक पर क्लिक करें।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
फीस भरकर फॉर्म जमा करें।
- इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।



