Cg Current News: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत शिवरीनारायण में 23 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg Current News: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत शिवरीनारायण में 23 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न

Cg Current News:  रायपुर, 08 मई 2026

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत शिवरीनारायण में 23 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण स्थित सत्संग भवन में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परियोजना नवागढ़ एवं जांजगीर क्षेत्र के कुल 23 जोड़ों का विवाह पूर्ण विधि-विधान एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराया गया।

जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनिता अग्रवाल ने बताया कि विवाह समारोह में 22 जोड़ों का विवाह हिंदू रीति-रिवाज से तथा एक जोड़े का निकाह मुस्लिम परंपरा के अनुसार संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों को सम्मानजनक एवं गरिमामय विवाह का लाभ मिल रहा है। विवाह उपरांत सभी नवदंपतियों को विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।

समारोह में विधायक पामगढ़ श्रीमती शेषराज हरबंश, जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यालता आनंद मिरी, राजेश्री महंत डॉ. रामसुंदर दास सहित पार्षदगण उपस्थित रहे।

अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखमय एवं सफल वैवाहिक जीवन की कामना की। कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button