Suvendu Adhikari New CM: बंगाल के अगले CM का नाम हुआ ऐलान, कल सुबह 11 बजे लेंगे शपथ – RGH NEWS
देश

Suvendu Adhikari New CM: बंगाल के अगले CM का नाम हुआ ऐलान, कल सुबह 11 बजे लेंगे शपथ

Suvendu Adhikari New CM एमएम: पश्चिम बंगाल के अगले सीएम शुभेंदु अधिकारी होंगे, ये फैसला BJP विधायक दल की बैठक में हो गया है। उनके नाम पर सभी विधायकों ने सहमति दी और अब वह थोड़ी देर में राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। शुभेंदु अधिकारी का सीएम चुना जाना ऐतिहासिक रहा, क्योंकि पार्टी की इस विधायक दल की बैठक में खुद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे।

 

कोलकाता में कल होगा भव्य शपथग्रहण समारोह

जान लें कि राज्यपाल से सरकार बनाने का न्योता मिलने के बाद शनिवार सुबह 11 बजे कोलकाता में शुभेंदु अधिकारी का भव्य शपथग्रहण समारोह होगा। बीजेपी को विधानसभा चुनाव में दो-तिहाई से ज्यादा की प्रचंड बहुमत मिला है और पश्चिम बंगाल में पहली बार बीजेपी की सरकार बनने जा रही है।

 

बंगाल में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ

इससे पहले 7 मई को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने 17वीं विधानसभा को भंग कर दिया था, जिसके साथ ही ममता बनर्जी सरकार भी बर्खास्त हो गई थी। ममता बनर्जी ने सीएम पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया था, लेकिन जब 17वीं विधानसभा का कार्यकाल पूरा हो गया तो राज्यपाल ने उसे भंग कर दिया। अब नई सरकार के गठन का रास्ता साफ है। शनिवार को शुभेंदु अधिकारी, मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

 

Read more Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” के तहत अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लगातार रेड, एक दिन में 100 लीटर से अधिक अवैध शराब जप्त

 

 

शुभेंदु को मुख्यमंत्री बनाए जाने की मुख्य वजहें

Suvendu Adhikari New CMदरअसल, शुभेंदु अधिकारी वो नेता हैं, जिन्होंने एक बार नहीं 2-2 बार TMC सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की तत्कालीन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराया है। 2021 में नंदीग्राम में हराया और इस बार ममता के गढ़ भवानीपुर में जाकर भी ममता बनर्जी को मात दी। इसके बाद शुभेंदु की दावेदारी और मजबूत हो गई थी। शुभेंदु अधिकारी बीजेपी की जीत के आर्किटेक्ट भी माने जाते हैं, जिन्होंने बीजेपी का आंकड़ा 207 तक पहुंचा दिया। वह नेता प्रतिपक्ष रहे हैं और साथ ही प्रशासनिक अनुभव भी उनके पास है। वह पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के भरोसेमंद भी हैं।

Related Articles

Back to top button