Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन तक गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, 40-50Km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं... – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन तक गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, 40-50Km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं…

Chhattisgarh news छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक अंधड़-बारिश की स्थिति रह सकती है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी दी है।

 

इस मौसमी बदलाव का तापमान पर ज्यादा असर नहीं होगा और अधिकतम पारा धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ेगा, जिसकी शुरुआत पिछले 24 घंटों में हुई 2 डिग्री की वृद्धि से हो चुकी है।

 

बीते दिन कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश भी दर्ज की गई, जिसमें चारामा में 30 MM और गरियाबंद में 10 MM वर्षा हुई, फिर भी गर्मी का प्रभाव बना हुआ है।

 

read more West Bengal CM Announcement: पश्चिम बंगाल में नए CM के नाम आज होगा ऐलान, अमित शाह की मौजूदगी में तय होगा नाम

 

 

वर्तमान में 41 डिग्री सेल्सियस के साथ राजनांदगांव प्रदेश का सबसे गर्म इलाका है, जबकि 20.6 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ पेंड्रा रोड में सबसे ज्यादा ठंडक रिकॉर्ड की गई है।

रायपुर का मौसम

 

Chhattisgarh newsआज बादल छाए रह सकते हैं। शाम या रात में गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने की संभावना जताई गई है। यहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। शहर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और शाम या रात के समय गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। न मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि चक्रवाती सिस्टम के सक्रिय होने से गरज-चमक के साथ अंधड़ और बिजली गिरने के आसार बने रहेंगे। नागरिक सुरक्षा की दृष्टि से खराब मौसम के दौरान पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई

Related Articles

Back to top button