छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, 1.14 करोड़ से ज्यादा का गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Chhattisgarh top news छत्तीसगढ़ के महासमुंद में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के खिलाफ एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स और सिंघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। टीम ने एक पीकअप वाहन से 1.14 करोड़ से ज्यादा का गांजा जब्त किया है, जिसे खाली कैरेट के पीछे छिपाया गया था और ओडिशा से महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था। इसी के साथ ही टीम ने दो तस्करों को भी पकड़ा है। यह पूरा मामला सिंघोड़ा थाना क्षेत्र का है।

 

लगातार चलाया जा रहा चेकिंग अभियान

दरअसल, एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स की ओर से अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी, एंड टू एंड एवं फाइनेशियल, सोर्स प्वाइंट, डेस्टीनेशन प्वाइंट पर प्रभावी और विधिवत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी के तहत जिले में पुलिस की ओर से लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

 

Read more Bihar Cabinet Ministers Full List: बिहार में सम्राट चौधरी सरकार में 32 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, जानिए कैबिनेट में किसे-किसे को मिली जगह

 

खाली कैरेट के बीच छिपाया गया था गांजा

इस बीच टीम को सूचना मिली कि तस्कर पीकअप क्रमांक MH16CD8741 में ओडिशा की ओर से गांजा लेकर छत्तीसगढ़ की ओर आ रहे हैं, जिसके बाद टीम ने गनियारीपाली गांव NH 53 रोड सिल्की ढाबा के सामने नाकेबंदी की। इस दौरान टीम ने मुखबिर के बताए पीकअप को रोक लिया और उसकी तलाशी लेने पर डाला में खाली कैरेट के बीच बोरियों में 226.600 किलोग्राम गांजा मिला, जिसकी कीमत 1 करोड़ 14 लाख 30 हजार रुपए आंकी गई।

 

दो आरोपी भी चढ़े हत्थे

Chhattisgarh top newsवही टीम ने वाहन सवार दो तस्कर को भी पकड़ा, जिन्होंने अपना नाम अजिनाथ आश्रु जाधव (28) और अक्षय बारुक (32) बताया। दोनों महाराष्ट्र के अहमदनगर के रहने वाले हैं। इसी के साथ ही आरोपियों ने बताया कि वो गांजा को ओडिशा के बालिगुड़ा से अहमदनगर लेकर जा रहे थे। टीम ने उनके पास से गांजा समेत पीकअप वाहन और 3 मोबाइल भी जब्त किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ सिंघोड़ा थाने में धारा (20 बी) (दो) (बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है

ख़बर शेयर करें:

Back to top button