BSF Headquarters Blast News: BSF हेड क्वार्टर में जोरदार ब्लास्ट से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची फॉरेंसिक और पुलिस की टीम

BSF Headquarters Blast News पंजाब के जालंधर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां, बीएसएफ चौक स्थित पंजाब फ्रंटियर मुख्यालय के गेट के ठीक भीषण धमाका हुआ है। ब्लास्ट होते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। धमाका इतना शक्तिशाली था कि शुरुआती जांच में इसमें विस्फोटक के इस्तेमाल की आशंका जताई जा रही है। (BSF Headquarters Blast News) ब्लास्ट की सूचना मिलते ही जालंधर कमिश्नरेट पुलिस और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। यह ब्लास्ट एक एक्टिवा स्कूटर में हुआ है। पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक्टिवा चालक को हिरासत में ले लिया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू से मामले की जांच में जुटी हैं।
फॉरेंसिक और पुलिस की टीम कर रही जांच
BSF Headquarters Blast News: मिली जानकारी के अनुसार, यह भीषण धमाका जालंधर के संवेदनशील मिलिट्री और सुरक्षा कैंट इलाके में यह धमाका हुआ। जिस एक्टिवा में ब्लास्ट हुआ, वह फ्लिपकार्ट के एक डिलीवरी बॉय की बताई जा रही है। यह धमाका उस वक्त हुआ जब युवक पार्सल लेकर इलाके में जा रहा था। क्योंकि यह हादसा बीएसएफ हेडक्वार्टर पंजाब फ्रंटियर के गेट के ठीक बाहर हुआ है, (BSF Headquarters Blast News) इसलिए सुरक्षा एजेंसियां इसे केवल एक दुर्घटना मानकर नहीं चल रही हैं। पुलिस और जांच एजेंसियां अब इस बिंदु पर केंद्रित हैं कि क्या यह महज एक हादसा था या इसके पीछे कोई गहरी साजिश छिपी है। पकड़े गए युवक की क्रिमिनल हिस्ट्री खंगाली जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि पार्सल में क्या था और धमाका किस पदार्थ के कारण हुआ



