Bank Holidays: इस हफ्ते 4 से 10 मई के बीच इतने दिन बैंक रहेंगे बैंक, यहां चेक करें RBI की छुट्टियों की लिस्ट – RGH NEWS
बिजनेस

Bank Holidays: इस हफ्ते 4 से 10 मई के बीच इतने दिन बैंक रहेंगे बैंक, यहां चेक करें RBI की छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holidays मई महीने का दूसरा हफ्ता शुरू हो चुका है और यदि आपके पास बैंक से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण काम है, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। इस सप्ताह (4 मई से 10 मई के बीच) देश के विभिन्न हिस्सों में बैंक दो दिन बंद रहेंगे। इनमें रविवार की नियमित छुट्टी के साथ एक क्षेत्रीय अवकाश भी शामिल है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार, मई 2026 में कुल छह दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। इस सूची में दूसरे और चौथे शनिवार, सभी रविवार और क्षेत्रीय त्योहार शामिल हैं।

 

इस हफ्ते बैंक छुट्टियों का पूरा शेड्यूल (4 – 10 मई)

अगर आप इस हफ्ते बैंक जाने की योजना बना रहे हैं, तो इन तारीखों को नोट कर लें:

 

 

क्यों मनाई जाती है रवींद्रनाथ टैगोर जयंती?

भारत के महान कवि, लेखक और सांस्कृतिक प्रतीक रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती वैसे तो 7 मई को होती है, लेकिन इस साल कोलकाता में इसे 9 मई को मनाया जा रहा है। इसे पचीशे बैसाख के नाम से भी जाना जाता है। यह दिन साहित्य और संगीत में उनके अतुलनीय योगदान को सम्मान देने के लिए समर्पित है।

 

Read more Chhattisgarh top news: साय सरकार का बड़ा फैसला, 10वीं-12वीं के इन छात्रों को फ्रि में सरकार दिखाएगी IPL मैच

 

बैंक बंद होने पर भी नहीं रुकेंगे आपके काम

शाखाएं बंद होने के बावजूद, ग्राहकों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। डिजिटल इंडिया के दौर में अधिकांश जरूरी सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध हैं।

 

ऑनलाइन बैंकिंग और UPI: आप Google Pay, PhonePe या अपने बैंक के मोबाइल ऐप के जरिए कभी भी पैसों का लेनदेन कर सकते हैं।

 

 

एटीएम सेवाएं: कैश निकालने या जमा करने के लिए एटीएम मशीनें हमेशा चालू रहती हैं।

 

डिजिटल ट्रांसफर: NEFT और RTGS जैसी सुविधाएं ऑनलाइन माध्यम से छुट्टियों के दौरान भी काम करती हैं।

 

Bank Holidaysक्‍योंक‍ि बैंक की छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में वहां के स्थानीय त्योहारों के आधार पर बदलती रहती हैं, इसलिए अपनी स्थानीय शाखा या आरबीआई की वेबसाइट पर जाकर शेड्यूल की पुष्टि जरूर कर लें।

Related Articles

Back to top button