Air Conditioner Explosion: भीषण गर्मी में क्यों फट रहे AC? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये 3 बड़ी गलतियां – RGH NEWS
टेक्नोलोजी

Air Conditioner Explosion: भीषण गर्मी में क्यों फट रहे AC? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये 3 बड़ी गलतियां

Air Conditioner Explosion: दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी का असर दिखने लगा है। तापमान बढ़ते ही ज्यादातर घरों में एसी का इस्तेमाल शुरू हो गया है। इसी बीच राजधानी दिल्ली में एक घर में एसी ब्लास्ट की घटना सामने आई है, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई। इस घटना ने लोगों के मन में AC को लेकर डर बना दिया है कि क्या पूरी रात AC चलाने से वो ब्लास्ट हो जाता है? आइए जानते हैं इस सवाल का जवाब और ये भी कि क्यों AC में आग लगती है?

 

 

क्या रात भर AC चलाने से फट सकता है?

AC का इस्तेमाल ही गर्मी दूर करने के लिए किया जाता ह। ऐसे में अगर आपने AC की सर्विसिंग करवाई है और वो बिल्कुल ठीक है, तो आप उसे कई घंटों तक लगातार चला सकते हैं। इनमें थर्मोस्टेट लगा होता है, जो कमरे का तापमान सेट लेवल पर पहुंचने के बाद कंप्रेसर को कट-ऑफ कर देता है। ऐसा करने से आपकी मशीन पूरी रात नहीं चलती है लेकिन, समस्या तब शुरू होती है जब हम मशीन की क्षमता से ज्यादा उससे काम लेते हैं या उसकी देखरेख में लापरवाही बरतते हैं।अगर आपका AC पुराना है, उसकी सर्विस नहीं हुई है या फिर उसमें कोई खराबी है, तो वो एक घंटे चलाने पर भी ब्लास्ट हो सकता है।

 

read mire Nautapa 2026: इस दिन से शुरू होगा नौतपा, 9 दिन तक खूब तपेगी धरती; जानें इस बीच क्या करें, क्या नहीं

 

इन 3 गलतियों की वजह से AC होता है ब्लास्ट

 

गर्मी आते ही कुछ लोग बिना सर्विस के AC चलाने लगते है और अगर वो ठंडी हवा देता है, तो सोचते हैं कि AC ठंडी हवा दे रहा है, उसे सर्विस की क्या जरूरत? बस यही सबसे बड़ी गलती होती है। 6-7 महीने बंद होने की वजह से AC के अंदर धूल जम जाती है। इस वजह से कंप्रेसर को कमरा ठंडा करने के लिए दोगुना जोर लगाना पड़ता है। अगर मशीन को डबल पावर लगानी पड़ेगी, तो उसके ऊपर जोर पड़ेगा। इस वजह से कंप्रेसर ओवरहीट होने लगता है और उसमें आग लग जाती है।

AC को चलाने के लिए ज्यादा पावर की जरूरत होती है, लेकिन कुछ लोग एसी तो 1.5 या 2 टन का लगा देते हैं, लेकिन घर की वायरिंग चेंज नहीं करवाते हैं। कमजोर तार गर्मी झेल नहीं पाते और शॉर्ट सर्किट हो जाता है। AC के ब्लास्ट होने का 90% कारण शॉर्ट सर्किट ही होता है।

AC का आउटडोर यूनिट भी अंदर वाले हिस्से के जितना ही जरूरी होती है। ये कमरे की गर्मी को बाहर फेंकता है। अक्सर हम उसे ऐसी जगह रख देते हैं जहां हवा कम आती है। अगर आउटडोर यूनिट किसी बंद बालकनी में है या उसके चारों तरफ जगह नहीं है, तो वह अपनी ही गर्मी को दोबारा सोखने लगता है। इससे कंप्रेसर का दबाव बढ़ता है और गैस पाइप में प्रेशर इतना अधिक हो जाता है कि वह धमाके के साथ फट सकता है।

 

यह भी पढ़ें | किस टाइप के AC में सबसे ज्यादा खपती है बिजली? जानिए कैसे करें एसी का चयन

हादसे से खुद को कैसे बचाएं?

अगर आपके इलाके में वोल्टेज फ्लक्चुएशन (बिजली का उतार-चढ़ाव) ज्यादा है, तो एक अच्छा वोल्टेज स्टेबलाइजर जरूर लगाएं। यह कंप्रेसर को झटकों से बचाता है।

AC को हमेशा 24°C से 26°C के बीच चलाएं। इससे कंप्रेसर पर दबाव कम पड़ता है और बिजली का बिल भी कम आता है। 16°C पर चलाने से कमरा जल्दी ठंडा नहीं होता, बल्कि मशीन पर लोड बढ़ता है।

 

Air Conditioner Explosionअगर आपका AC कम कूलिंग कर रहा है, तो तुरंत मैकेनिक को बुलाएं। गैस लीकेज होने पर कंप्रेसर खाली चलने लगता है, जो बेहद खतरनाक हो सकता है। अगर आपका AC 10 साल से ज्यादा पुराना है, तो उसे बदलना ही समझदारी है।

Related Articles

Back to top button