छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh news: भीषण सड़क हादसा; जांजगीर-चांपा में तेज रफ्तार बस पलट ने से 50 यात्री घायल

Chhattisgarh news छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में रविवार, 3 मई को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां यात्रियों से भरी बस पलट गई। इस एक्सीडेंट में करीब 50 लोग घायल हो गए, इनमें 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

करनोद के पास पलटी बस, 60 यात्री सवार थे

जानकारी के मुताबिक, घटना बम्हनीडीह थाना क्षेत्र के करनोद में आज सुबह हुई है। यात्री बस कोरबा जिला के जमनीपाली से रायगढ़ के सरिया जा रही थी। इस दौरान जांजगीर-चांपा जिले के करनोद के पास बस अचानक से पलट गई। बस में करीब 60 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि 50 लोगों को चोटें आई हैं, जिनमें से चार यात्रियों की हालत गंभीर है। घायलों को बम्हनीडीह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां घायलों का इलाज चल रहा है।

 

read more Gold Rate 03 May: शादी-विवाह के सीजन में सोना हुआ सस्ता, जानें कितनी गिर गई कीमत, बड़े शहरों में क्या है भाव?

 

जाम खुलवाया, हादसे की जांच शुरू

Chhattisgarh newsहादसे की सूचना के बाद बम्हनीडीह पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बाद सड़क पर लगे जाम की स्थिति को क्लियर कराया गया है, वहीं हादसे के कारणों की जांच जारी है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button