Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में IED ब्लास्ट; डीआरजी के तीन जवान शहीद, एक घायल

Chhattisgarh news छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से सामने आ रही है। यहां शनिवार दोपहर को एक संवर्धित विस्फोटक उपकरण (आईईडी) विस्फोट का मामला सामने आया है। वहीं अबतक की मिली जानकारी के मुताबिक इस आईईडी विस्फोट में जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के तीन जवान शहीद हो हो गए हैं। स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने इस घटना के बारे में जानकारी दी है। बता दें कि राज्य को 31 मार्च को सशस्त्र माओवादियों से मुक्त घोषित किए जाने के बाद नक्सल गतिविधियों से जुड़ी विस्फोट की यह पहली घटना है।
घायल जवानों को भेजा गया अस्पताल
घटना को लेकर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में यह मामला सामने आया है। यहां कांकेर-नारायणपुर जिले की सीमा के पास सुरक्षाबलों को बारूदी सुरंग को निष्क्रिय करने और गश्त के लिए भेजा गया था। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक बारूदी सुरंग को निष्क्रिय करने के अभियान के दौरान अचानक आईईडी विस्फोट हो गया। इस हादसे में जीआरजी के तीन जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद आनन-फानन में घायल जवानों को अस्पताल भेज गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि मामले में और अधिक जानकारी जुटाई जा रही है।
नक्सलियों की सुरंगों की तलाश जारी
Chhattisgarh news बता दें कि हाल ही में सरकार ने इलाके को नक्सलमुक्त घोषित कर दिया था। वहीं छत्तीसगढ़ में 31 मार्च को नक्सलवाद की समाप्ति की घोषणा के बाद यह पहली बार हुआ है, जब बारूदी सुरंग विस्फोट में जवान घायल हुए हैं। राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों, खासकर बस्तर क्षेत्र के जंगलों में नक्सलियों ने पूर्व में बड़ी संख्या में बारूदी सुरंगें बिछाई थीं, जो अब भी वहां तैनात सुरक्षाबलों और ग्रामीणों के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सुरक्षाबल के जवान क्षेत्र में लगातार बारूदी सुरंगों की तलाश और उन्हें निष्क्रिय करने की कार्रवाई में जुटे हुए हैं



