देश
*✍️कोरोना में Kiss लेने वाले स्वास्थ्य मंत्री को देना पड़ा इस्तीफा…..*

लंदन। कोरोना में Kiss को लेकर स्वास्थ्य मंत्री को इस्तीफा देना पड़ गया। ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप था कि उन्होंने कोरोना के बावजूद अपने सहयोगियों का चुंबन लिया था। ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक ने कोविड प्रोटोकॉल उल्लंघन के आरोपों के बाद प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को एक पत्र लिखकर इस्तीफा दे दिया. उनकी हाल ही में ऑफिस को-वर्कर को किस करने की फोटो सामने आई थी और कोविड गाइडलाइंस का उल्लंघन करने का आरोप लगा था. इसको लेकर उनके ऑफिस के कर्मचारियों और लोगों में नाराजगी थी. हैनकॉक ने नियमों के उल्लंघन के लिए माफी भी मांगी थी. उनके इस्तीफे के बाद ब्रिटेन के पूर्व वित्त मंत्री साजिद जाविद को स्वास्थ्य मंत्री नियुक्त किया गया है.



