UBI Recruitment 2026: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में इतने पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन – RGH NEWS
टेक्नोलोजी

UBI Recruitment 2026: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में इतने पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

UBI Recruitment 2026 ग्रेजुएशन कर चुके और बैंकिंग क्षेत्र में करियर शुरू करने के इच्छुक कैंडिडेट्स के लिए एक सुनहरा मौका है. ये मौका उन युवाओं के लिए बेहतर साबित हो सकता है, जो बैंकिंग क्षेत्र में कम या बिना किसी अनुभव के प्रवेश करना चाहते हैं और सीखना चाहते हैं. दरअसल, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने बड़ी संख्या में अप्रेंटिस की भर्तियां निकाली हैं, जिसके लिए आवेदन मांगे गए हैं. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1,865 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती की जाएगी. इस प्रशिक्षण के माध्यम से कैंडिडेट्स को बैंक संचालन को गहराई से समझने और व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलेगा, जो भविष्य में स्थायी नौकरी पाने में उनके लिए सहायक साबित होगा.

 

 

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की आखिरी डेट 19 मई 2026 निर्धारित की गई है. आवेदन करने की सोच रहे कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वो आखिरी डेट तक का इंतजार ना करें और किसी भी तकनीकी समस्या से बचने के लिए आवेदन प्रक्रिया को समय से पहले पूरा कर लें.

 

 

 

ये भी पढ़ेंFuel price Alert: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर एक्सपोर्ट ड्यूटी घटाई, जानिए आम लोग पर क्या पड़ेगा असर

 

स्टेट वाइज वैकेंसी डिटेल्स

उत्तर प्रदेश- 335 पद

आंध्र प्रदेश- 303 पद

महाराष्ट्र- 196 पद

तेलंगाना- 164 पद

कर्नाटक- 131 पद

मध्य प्रदेश- 116 पद

तमिलनाडु- 95 पद

बिहार- 60 पद

गुजरात- 58 पद

ओडिशा- 58 पद

पश्चिम बंगाल- 56 पद

दिल्ली- 48 पद

केरल – 39 पद

झारखंड- 34 पद

राजस्थान- 32 पद

हरियाणा- 30 पद

असम- 29 पद

छत्तीसगढ़- 25 पद

पंजाब- 21 पद

उत्तराखंड- 10 पद

चंडीगढ़- 6 पद

गोवा- 5 पद

दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव- 2 पद

जम्मू और कश्मीर- 2 पद

सिक्किम- 2 पद

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह- 1 पद

हिमाचल प्रदेश- 1 पद

लद्दाख- 1 पद

लक्षद्वीप- 1 पद

मेघालय- 1 पद

नागालैंड- 1 पद

पुदुचेरी- 1 पद

त्रिपुरा- 1 पद

पात्रता मानदंड क्या हैं?

शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त कर चुके कैंडिडेट्स ही आवेदन करने के पात्र हैं. आवेदकों पर सब्जेक्ट को लेकर कोई प्रतिबंध नहीं है. साइंस से लेकर कॉमर्स और आर्ट्स से ग्रेजुएशन कर चुके सभी कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं. यह भर्ती विशेष रूप से नए लोगों के लिए फायदेमंद है, क्योंकि इसके लिए किसी पूर्व कार्य अनुभव की जरूरत नहीं है.

उम्र सीमा: इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र कम से कम 20 साल और अधिकतम 28 साल होनी चाहिए. हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जाएगी.

कैसे करें आवेदन और कितना मिलेगा स्टाइपेंड?

UBI Recruitment 2026इसके लिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है, जिससे देश के किसी भी कोने में रहने वाले ग्रेजुएट कैंडिडेट्स आसानी से आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवारों को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा और सभी जरूरी डिटेल्स भरनी होंगी. सभी जानकारी सही-सही भरना और सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करना बेहद जरूरी है, क्योंकि किसी भी गलती के कारण आवेदन अस्वीकृत हो सकता है. इस पद के लिए चयनित कैंडिडेट्स को 15,000 रुपये से 20,000 रुपये के बीच मंथली स्टाइपेंड मिलेगा

Related Articles

Back to top button