बिजनेस

Share Market Holiday: क्या कल शुक्रवार 1 मई को शेयर मार्केट बंद रहेगा? देखिए छुट्टियों की लिस्ट

Share Market Holiday भारत के शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए अहम खबर है. शुक्रवार 1 मई को देश के प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज शनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पूरी तरह बंद रहेंगे. यह छुट्टी महाराष्ट्र दिवस के मौके पर दी जा रही है. इस दिन शेयर बाजार में किसी भी तरह की खरीद-फरोख्त नहीं होगी. यानी निवेशक इक्विटी (शेयर), डेरिवेटिव्स (फ्यूचर्स और ऑप्शंस) और सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग (SLB) से जुड़े सौदे नहीं कर पाएंगे. इसका मतलब है कि पूरे दिन बाजार में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी.

 

MCX और NCDEX का क्या रहेगा हाल?

कमोडिटी बाजार की बात करें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में सुबह का सेशन (9:00 बजे से 5:00 बजे तक) बंद रहेगा. लेकिन राहत की बात यह है कि शाम का सेशन (5:00 बजे से 11:55 बजे तक) सामान्य रूप से चालू रहेगा. वहीं दूसरी ओर, नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (NCDEX) पूरे दिन के लिए बंद रहेगा. यानी इस एक्सचेंज में सुबह और शाम दोनों सेशन में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी.

 

read more Chhattisgarh current news: कोलकाता से पुणे जा रही थी इंडिगो की फ्लाइट, अचानक रायपुर एयरपोर्ट पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग, सामने आई वजह

 

2026 में आगे कब-कब बंद रहेगा बाजार?

साल 2026 में शेयर बाजार में कुल मिलाकर करीब 9 और छुट्टियां निर्धारित हैं. मई महीने में ही दो छुट्टियां रहेंगी पहली 1 मई (महाराष्ट्र दिवस) और दूसरी 28 मई इसके बाद 26 जून को मुहर्रम के कारण बाजार बंद रहेगा. जुलाई और अगस्त में कोई छुट्टी नहीं होगी, यानी इन महीनों में बाजार लगातार खुले रहेंगे. सितंबर और दिसंबर में एक-एक छुट्टी रहेगी, जबकि अक्टूबर और नवंबर में दो-दो छुट्टियां पड़ेंगी.

 

आने वाली बड़ी मार्केट छुट्टियां

14 सितंबर गणेश चतुर्थी
2 अक्टूबर गांधी जयंती
20 अक्टूबर दशहरा
10 नवंबर दिवाली
24 नवंबर गुरु नानक जयंती
25 दिसंबर क्रिसमस

 

 

निवेशकों के लिए क्या मतलब?

Share Market Holidayबाजार बंद रहने के कारण निवेशक इस दिन कोई नई ट्रेडिंग नहीं कर पाएंगे. हालांकि, यह दिन निवेशकों के लिए अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करने और आने वाले ट्रेडिंग दिनों की रणनीति बनाने का अच्छा मौका हो सकता है.

ख़बर शेयर करें:

Back to top button