Bank Holidays in May: मई में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें आपके शहर में कब-कब रहेगी छुट्टी, देखें पूरा कैलेंडर – RGH NEWS
बिजनेस

Bank Holidays in May: मई में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें आपके शहर में कब-कब रहेगी छुट्टी, देखें पूरा कैलेंडर

Bank Holidays in May अगर आप मई महीने में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। अप्रैल खत्म होते ही नया महीना शुरू होने जा रहा है और इसके साथ ही बैंक छुट्टियों की लंबी लिस्ट भी सामने आ गई है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के कैलेंडर के मुताबिक, मई 2026 में कुल 13 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें साप्ताहिक अवकाश के अलावा कई त्योहार और जयंती भी शामिल हैं। ऐसे में अगर आपने पहले से प्लानिंग नहीं की, तो आपके जरूरी काम अटक सकते हैं। खास बात यह है कि कुछ छुट्टियां पूरे देश में लागू होंगी, जबकि कुछ केवल चुनिंदा राज्यों में ही रहेंगी।

 

Read more Raigarh News : नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में महिला थाना रायगढ़ की त्चरित कार्रवाई— आरोपी युवक को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर

 

मई में कब-कब बंद रहेंगे बैंक

मई में बैंक 1, 3, 9, 10, 16, 17, 23, 24, 26, 27, 28 और 31 मई को छुट्टी रहेगी। नीचे देखें पूरी लिस्ट

 

दिनांक कहां-कहां होगी छुट्टी
1 मई पूरे देश में (गुजरात, ओडिशा, सिक्किम, राजस्थान, नागालैंड और मेघालय में छोड़कर)
9 मई पश्चिम बंगाल
16 मई सिक्किम
26 मई त्रिपुरा
27 मई पूरे देश में (महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, गोवा और बिहार में छोड़कर)
28 मई महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, गोवा और बिहार

 

Bank Holidays in May3, 10, 17, 24 और 31 मई को रविवार है, जबकि 9 और 23 मई को दूसरे और चौथे शनिवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे।

 

Related Articles

Back to top button