Fire in Train: भीषण गर्मी के बीच चलती ट्रेन के नीचे लगी आग, यात्रियों में मची हड़कंप, छत्तीसगढ़ से जा रही थी पंजाब

Fire in Train बुधवार सुबह धौलपुर रेलवे स्टेशन पर नॉन-स्टॉप ट्रेन संख्या 15549 के जनरल कोच में आग लगने से हड़कंप मच गया. सवारियों ने जैसे ही ट्रेन के व्हील से आग की चिंगारी निकलती हुई देखी तो खिड़कियों से कूदने लगे. घटना की गंभीरता देख रेलवे प्रशासन भी हरकत में आ गया. रेलवे कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. स्टेशन मास्टर रामवीर मीणा ने बताया कि रेलवे की ओर से इस घटना की जांच की जा रही है. हादसे किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है.यह ट्रेन छत्तीसगढ़ के दुर्ग से पंजाब के लुधियाना जा रही थी।
जानकारी के मुताबिक सुबह के वक्त धौलपुर स्टेशन से गुजर रही ट्रेन को हरी झंडी दिखा रहे पॉइंट्समैन ने जनरल के ब्रेक पैडल के पास आग की चिंगारियां देखीं. स्थिति को भांपते हुए उन्होंने तुरंत लाल झंडी दिखाकर ट्रेन को रुकने का संकेत दिया. सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन सक्रिय हुआ और ट्रेन को स्टेशन के आउटर पर रुकवाया गया. मौके पर स्टेशन मास्टर रामवीर मीना सहित इंजीनियर पहुंच गए.
Fire in Trainमौके पर ही ब्रेक सिस्टम को ठीक किया : टीम ने ट्रेन में उपलब्ध फायर इक्विपमेंट की मदद से आग पर काबू पाया. प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ब्रेक जाम होने के कारण घर्षण बढ़ा, जिससे स्पार्किंग हुई और आग लग गई. तकनीकी टीम ने मौके पर ही ब्रेक सिस्टम को ठीक किया. इसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया. घटना के दौरान जनरल कोच में मौजूद यात्रियों में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा. ट्रेन रुकते ही कई यात्री नीचे उतर गए. इस हादसे में गनीमत की बात यह रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया.



