West Bengal Election Voting 2026: पश्चिम बंगाल में अब तक 40% वोटिंग, TMC और लेफ्ट कार्यकर्ताओं के बीच झड़प – RGH NEWS
देश

West Bengal Election Voting 2026: पश्चिम बंगाल में अब तक 40% वोटिंग, TMC और लेफ्ट कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

West Bengal Election Voting 2026 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में आज फाइनल राउंड की बारी है। दूसरे चरण में 7 जिलों की 142 विधानसभा सीटों पर 1448 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं जिनकी किस्मत का फैसला 3 करोड़ 22 लाख से ज्यादा वोटर करेंगे। दूसरे चरण में आज बंगाल की जिन 142 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। इसमें कोलकाता, इंडस्ट्रियल बेल्ट और दक्षिण बंगाल के घनी आबादी वाले इलाके शामिल हैं। इसको लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 2,343 कंपनी पैरा मिलिट्री फोर्स को तैनात किया गया। इसके साथ ही 300 से ज्यादा ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं।

 

Read more WhatsApp Account Banned: WhatsApp की बड़ी डिजिटल स्ट्राइक! जनवरी में 9,400 से अधिक अकाउंट बंद, SC में हुआ खुलासा

 

2021 में TMC ने जीती थीं 123 सीटें

बंगाल चुनाव के दूसरे चरण की जिन 142 सीटों पर हो रही है, 2021 के चुनाव में इनमें से बीजेपी ने सिर्फ 18 सीटें जीती थी जबकि टीएमसी ने 123 सीटों पर जीत दर्ज कर सत्ता की हैट्रिक लगाई थी।

 

भवानीपुर से मैदान में ममता बनर्जी

दूसरे चरण में सीएम ममता बनर्जी खुद भवानीपुर से मैदान में हैं। आज जिन 142 सीटों पर वोटिंग है। ये इलाका ममता बनर्जी का मजबूत गढ़ है तो वहीं बीजेपी की 5 साल की सियासी प्रयोगशाला भी है। ऐसे में दूसरे फेज में बीजेपी और टीएमसी के बीच आर-पार की लड़ाई है जो इस इलाके में जीतने में कामयाब रहेगा, उसी का बंगाल में राज होगा।

वोटिंग के बीच पश्चिम बंगाल चुनाव आयुक्त का आया बयान

दूसरे फेज की वोटिंग के बीच पश्चिम बंगाल चुनाव आयुक्त का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, अगर किसी बटन पर टेप लगाए जाने की रिपोर्ट आती है, तो उसकी पुष्टि की जानी चाहिए और उसे नोट किया जाना चाहिए। अगर यह सच पाया जाता है, तो उन बूथों पर दोबारा मतदान कराया जाएगा: पश्चिम बंगाल चुनाव आयुक्त

 

साउथ 24 परगना में बीजेपी उम्मीदवार पर हमले का आरोप

साउथ 24 परगना में वोटिंग के दौरान भारी बवाल हुआ है। बीजेपी प्रत्याशी विकास सरदार ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। बीजेपी कैंडिडेट का आरोप है कि टीएमसी के लोगों ने उनकी गाड़ी तोड़ दी। उनके सिक्योरिटी गार्ड की राइफल भी छीन ली।

 

बंगाल में अब तक करीब 40% वोटिंग

West Bengal Election Voting 2026पश्चिम बंगाल चुनाव में बंपर वोटिंग जारी है। सुबह 11 बजे तक 40% से ज्यादा वोटिंग हो गई है।

 

read more Fire Accident:इंदिरापुरम गौड़ ग्रीन एवेन्यू में भीषण आग, 9वीं से 13वीं मंजिल तक फैली, धुआं दिल्ली–मेरठ एक्सप्रेसवे तक दिखाई दिया

 

 

पूर्वी बर्धमान में सबसे ज्यादा 44.50 % वोटिंग

हुगली में 43.12%, हावड़ा में 39.45% से वोटिंग

नॉर्थ कोलकाता में 38%, साउथ कोलकाता में 38% मतदान

नदिया में 40%, नॉर्थ 24 परगना में 39% मतदान

साउथ 24 परगना में 27% वोटिंग

Related Articles

Back to top button