Road Accident :जांजगीर-चांपा में एक के बाद एक तीन सड़क हादसे, 4 लोगों की दर्दनाक मौत, 3 गंभीर घायल; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल – RGH NEWS
देश

Road Accident :जांजगीर-चांपा में एक के बाद एक तीन सड़क हादसे, 4 लोगों की दर्दनाक मौत, 3 गंभीर घायल; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Road Accident :छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में अलग-अलग तीन सड़क हादसों में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। ये हादसे रविवार देर रात से सोमवार सुबह के बीच हुए। लगातार हो रही इन घटनाओं ने हाइवे पर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से टकराई

जानकारी के मुताबिक, पहला हादसा रविवार देर रात जांजगीर हाइवे पर हुआ। एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। शव वाहन में फंस गए थे, जिन्हें गैस कटर से निकालना पड़ा। इस हादसे में एक व्यक्ति घायल भी हुआ, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पिकअप ने बुजुर्ग को रौंदा

दूसरी घटना सोमवार सुबह की है, जहां एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने घर के बाहर बैठे एक बुजुर्ग को कुचल दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

एंबुलेंस की टक्कर से युवक की मौत

तीसरा हादसा भी सोमवार सुबह ही हुआ। एक एंबुलेंस ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Road Accident :लगातार हुए इन तीन हादसों से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने सभी मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button