Instants vs Snapchat :इंस्टाग्राम का नया ‘Instants’ ऐप लॉन्च: रियल-टाइम शेयरिंग और View Once फीचर से Snapchat को सीधी टक्कर

Instants vs Snapchat :Instagram ने “Instants” नाम से एक नया ऐप पेश किया है, जो रियल-टाइम शेयरिंग पर आधारित है। इस ऐप में यूजर्स बिना ज्यादा एडिटिंग के तुरंत फोटो और शॉर्ट वीडियो अपलोड कर सकते हैं। खास बात यह है कि कंटेंट देखने के बाद अपने आप गायब हो जाता है, जिससे नैचुरल और असली इंटरैक्शन को बढ़ावा मिलता है। फिलहाल Instants ऐप टेस्टिंग फेज में है और कुछ चुनिंदा देशों में ही लॉन्च किया गया है। इसका सीधा मुकाबला Snapchat जैसे प्लेटफॉर्म से माना जा रहा है।
Instants ऐप की सबसे बड़ी खासियत इसका “View Once” फीचर है, जो Snapchat की तरह काम करता है। इसमें भेजी गई फोटो या वीडियो को सिर्फ एक बार ही देखा जा सकता है, उसके बाद वह अपने आप डिलीट हो जाती है।
अगर इसके कॉन्सेप्ट की बात करें तो Instants का स्लोगन “Real life, real quick” है। यह ऐप पूरी तरह रियल और उसी समय कैप्चर किए गए पलों को शेयर करने पर फोकस करता है। इसमें ज्यादा फिल्टर या एडिटिंग की जगह रॉ और नेचुरल कंटेंट को प्राथमिकता दी गई है। साथ ही, अगर कोई फोटो या वीडियो नहीं देखा जाता है तो वह 24 घंटे बाद अपने आप प्लेटफॉर्म से हट जाएगा।
सोशल मीडिया की दुनिया में Instants ऐप एक नया ट्रेंड शुरू कर सकता है और आने वाले समय में यह Snapchat को कड़ी टक्कर दे सकता है।
इंस्टेंट्स के दूसरे मु्ख्य फीचर्स
फोन गैलरी से अपलोड मुमकिन नहीं
आप अपनी फोन गैलरी से पुरानी फोटो अपलोड नहीं कर सकते। आपको ऐप के कैमरे से ही फोटो खींचनी होगी।
कम से कम एडिटिंग
इसमें कोई भारी-भरकम फिल्टर्स या स्टिकर्स नहीं हैं और आप सिर्फ बेसिक टेक्स्ट लिख सकते हैं।
ऑटोमैटिक सिंक
यह आपके इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ा होगा, जिससे आप अपने Close Friends या Mutual Followers को आसानी से इंस्टेंट्स भेज पाएंगे।
मैमोरीज सेक्शन
भले ही फोटो दूसरों के लिए गायब हो जाए, लेकिन आपके लिए एक Memories टैब होगा जहां आप अपनी पुरानी मैमोरीज यानी यादें देख सकेंगे।
इंस्टेंट्स ऐप की अवेलिबिलिटी
Instants vs Snapchat :फिलहाल मेटा (Meta) इस ऐप की टेस्टिंग स्पेन और इटली जैसे चुनिंदा देशों में कर रहा है। भारत और दूसरे देशों में इसके अगले कुछ महीनों में रोलआउट होने की संभावना है। इंस्टाग्राम की ओर से Instants को इटली और स्पेन जैसे चुनिंदा देशों में एक स्टैंडअलोन ऐप के तौर पर और कुछ जगहों पर मुख्य ऐप के अंदर टेस्ट किया जा रहा है। इस ऐप को एंड्रॉयड और आईओएस (iOS) दोनों पर टेस्ट किया जा रहा है।



