CG carrent news :छत्तीसगढ़ में छात्रसंघ चुनाव की मांग तेज, इस दिन NSUI करेगी प्रदर्शन – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG carrent news :छत्तीसगढ़ में छात्रसंघ चुनाव की मांग तेज, इस दिन NSUI करेगी प्रदर्शन

CG carrent news :छत्तीसगढ़ में एक बार फिर छात्रसंघ चुनाव को लेकर सियासी माहौल गरमाने लगा है। प्रदेश के विश्वविद्यालयों में चुनाव कराने की मांग को लेकर NSUI कार्यकर्ता अब सड़क पर उतरने की तैयारी में हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, NSUI ने छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर 4 मई को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने का ऐलान किया है।

CG carrent news :यह प्रदर्शन दोपहर 2 बजे रायपुर के इंडोर स्टेडियम से शुरू होगा और शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए सीएम हाउस तक पहुंचेगा। इस दौरान प्रदेशभर से बड़ी संख्या में छात्र नेता और कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button