Transfer:CG में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई: 100 से ज्यादा पटवारी-आरआई का तबादला ; देखें पूरी लिस्ट यहां। – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Transfer:CG में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई: 100 से ज्यादा पटवारी-आरआई का तबादला ; देखें पूरी लिस्ट यहां।

Transfer:प्रतापपुर तहसील में पटवारी के रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। जिला कलेक्टर ने राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 100 से अधिक कर्मचारियों का ट्रांसफर कर दिया है। जारी आदेश में बड़ी संख्या में पटवारी और राजस्व निरीक्षक (RI) शामिल हैं।

106 पटवारी और 9 आरआई का ट्रांसफर

जिला कलेक्टर द्वारा जारी सूची में कुल 106 पटवारियों और 9 राजस्व निरीक्षकों के नाम शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, जिन कर्मचारियों का लंबे समय से एक ही जगह पर पदस्थापन था, उन्हें हटाया गया है। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में तबादले को असामान्य माना जा रहा है, हालांकि प्रशासन इसे सामान्य प्रक्रिया बता रहा है।

रिश्वत लेते पकड़ा गया था पटवारी

Transfer:गौरतलब है कि प्रतापपुर तहसील में पदस्थ पटवारी सौरभ गोस्वामी को ACB ने 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। शिकायत मिलने के बाद ACB ने पहले जांच की और फिर जाल बिछाकर कार्रवाई की। पटवारी पर नामांतरण और नौकरी से जुड़े काम के बदले रिश्वत मांगने का आरोप था।

इस कार्रवाई के बाद पूरे जिले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है।

इन पटवारियों का हुआ तबादला

Related Articles

Back to top button