Cg News:इतने तारीख को रायपुर-मुंबई रूट पर उड़ान सेवा में बदलाव, दो फ्लाइटें रहेंगी रद्द, यात्रियों को होगी असुविधा – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News:इतने तारीख को रायपुर-मुंबई रूट पर उड़ान सेवा में बदलाव, दो फ्लाइटें रहेंगी रद्द, यात्रियों को होगी असुविधा

Cg News:स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से मुंबई के बीच 7 मई को दो फ्लाइटें रद्द रहेंगी। इससे शाम 4.25 बजे और दोपहर 12.30 बजे वाली उड़ानें प्रभावित होंगी। हालांकि सुबह 9.30 बजे और रात 9 बजे वाली फ्लाइटें अपने तय समय पर संचालित होंगी।

एयरलाइन की जानकारी के अनुसार मुंबई स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रनवे मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। यह काम सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक लगभग 6 घंटे चलेगा। मानसून से पहले रनवे नंबर 09/27 और 14/32 पर वार्षिक रखरखाव किया जाएगा, जिसके चलते दोनों रनवे अस्थायी रूप से बंद रहेंगे।

फिलहाल रायपुर-मुंबई रूट पर 3 फ्लाइटों का संचालन हो रहा है। इसमें मुंबई से सुबह 7.15 बजे उड़ान भरने वाली फ्लाइट 9 बजे रायपुर पहुंचती है। वहीं दोपहर 2.25 बजे वाली फ्लाइट शाम 4.25 बजे और शाम 7.50 बजे वाली फ्लाइट रात 9.30 बजे रायपुर पहुंचती है।

Cg News:इसके अलावा 1 मई से इस रूट पर एक और फ्लाइट शुरू होने जा रही है। यह फ्लाइट दोपहर 12.30 बजे मुंबई से उड़ान भरकर 2.15 बजे रायपुर पहुंचेगी।

Related Articles

Back to top button