Tesla New Model Lunch:Tesla की नई Tesla Model Y L भारत में लॉन्च, 681Km रेंज के साथ प्रीमियम EV सेगमेंट में एंट्री

Tesla New Model Lunch:Tesla ने भारत में अपनी नई छह-सीटर इलेक्ट्रिक SUV Tesla Model Y L लॉन्च कर दी है। इस प्रीमियम EV की शुरुआती कीमत 61.99 लाख रुपये रखी गई है। कंपनी के अनुसार, इसकी डिलीवरी जून 2026 से देशभर में शुरू होगी।
परफॉर्मेंस की बात करें तो Model Y L एक बार चार्ज करने पर WLTP साइकिल के अनुसार करीब 681 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम है। वहीं, यह SUV सिर्फ 15 मिनट की चार्जिंग में लगभग 288 किलोमीटर तक चल सकती है। कार महज 5 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है, जो इसे अपने सेगमेंट में काफी तेज बनाती है।
स्पेस और उपयोगिता के मामले में भी यह कार आगे है। इसमें अधिकतम 2,539 लीटर तक का कार्गो स्पेस मिलता है, जो लंबी यात्रा और फैमिली यूज के लिए इसे बेहतर विकल्प बनाता है।
Model Y L में तीन रो वाली सीटिंग दी गई है, जिनमें आराम का खास ध्यान रखा गया है। दूसरी रो की कैप्टन सीटों में पावर्ड आर्मरेस्ट, वन-टच फोल्डिंग, वेंटिलेशन और हीटिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। वहीं, तीसरी रो में पावर रिक्लाइन और क्लाइमेट कंट्रोल की सुविधा दी गई है।
सुरक्षा के लिहाज से इस SUV में मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर के साथ तीनों रो के लिए एयरबैग्स दिए गए हैं। दूसरी रो में विंडो और बेल्टलाइन एयरबैग्स, जबकि तीसरी रो में साइड एयरबैग्स दिए गए हैं। इसके अलावा, बैटरी पैक नीचे होने से गाड़ी का संतुलन बेहतर रहता है और रोलओवर का खतरा कम होता है।
Tesla New Model Lunch:इस कार की लंबाई 4,969 mm, ऊंचाई 1,668 mm और ग्राउंड क्लियरेंस 169 mm है। इसमें 19 इंच के टायर दिए गए हैं और कुल वजन 2,088 किलोग्राम है। फीचर्स में 16 इंच की सेंटर टचस्क्रीन और दूसरी रो के लिए 8 इंच की स्क्रीन भी शामिल है।



