Supreme Court News:सुप्रीम कोर्ट की ममता बनर्जी को कड़ी फटकार, कहा- ऐसे कदमों से लोकतंत्र खतरे में

Supreme Court News:पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग होनी है। इससे पहले सियासी माहौल गरम है और सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस अपनी जीत का दावा कर रही है। इसी बीच वोटिंग से एक दिन पहले सुप्रीम कोर्ट ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को कड़ी फटकार लगाई है।
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी
सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि यह मामला राज्य बनाम केंद्र का नहीं है, बल्कि एक ऐसा मुद्दा है जहां खुद मुख्यमंत्री जांच प्रक्रिया में हस्तक्षेप कर रही हैं। कोर्ट ने सख्त लहजे में कहा कि इस तरह का दखल लोकतंत्र के लिए खतरा बन सकता है।
अदालत ने यह भी कहा कि उसने कभी नहीं सोचा था कि देश में ऐसा समय आएगा जब कोई मुख्यमंत्री जांच के बीच इस तरह हस्तक्षेप करेगा। कोर्ट के मुताबिक, इससे पूरे सिस्टम पर असर पड़ सकता है।
ED का भी एक्शन
इधर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी तृणमूल कांग्रेस के नेताओं पर कार्रवाई तेज कर दी है। एजेंसी ने पार्टी के उम्मीदवार सुजीत बोस और रथिन घोष को 24 अप्रैल को पेश होने के लिए चौथा समन जारी किया है।
सुजीत बोस बिधाननगर सीट से, जबकि रथिन घोष मध्यमग्राम सीट से चुनाव मैदान में हैं।
दो चरणों में होगा चुनाव
Supreme Court News:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 कुल 294 सीटों पर दो चरणों में कराया जाएगा। पहले चरण की वोटिंग 23 अप्रैल को 152 सीटों पर होगी, जबकि दूसरे चरण में 29 अप्रैल को 142 सीटों पर मतदान होगा। चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।



