Summer special-train :यूपी-बिहार समेत पूरे देश में 15 जुलाई तक दौड़ेंगी 900 समर स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को वेटिंग से मिलेगी बड़ी राहत – RGH NEWS
देश

Summer special-train :यूपी-बिहार समेत पूरे देश में 15 जुलाई तक दौड़ेंगी 900 समर स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को वेटिंग से मिलेगी बड़ी राहत

Summer special-train :क्या आप इस गर्मी में घूमने का प्लान बना रहे हैं लेकिन ट्रेन टिकट को लेकर परेशान हैं? अगर हां तो अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ी तैयारी की है।

अप्रैल से जुलाई के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को सीट मिलने में आसानी हो सकती है। गर्मी के मौसम में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने देशभर में स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का फैसला किया है। इसका उद्देश्य यात्रियों को आरामदायक और सुगम यात्रा उपलब्ध कराना है।

स्पेशल ट्रेनें कब चलेंगी?

15 अप्रैल से 15 जुलाई 2026 के बीच कुल 908 समर स्पेशल ट्रेनों को मंजूरी दी गई है, जो मिलकर 18,262 फेरे लगाएंगी। इनमें से 660 ट्रेनों की जानकारी पहले ही जारी कर दी गई है, जो 11,294 फेरे चलेंगी। ये ट्रेनें देश के अलग-अलग रेलवे जोनों में चलाई जाएंगी, ताकि यात्रियों को भीड़ से राहत मिल सके।

जोन वाइस ट्रेन

  • दक्षिण मध्य रेलवे ने 124 ट्रेनों (1,184 ट्रिप) को मंजूरी दी है, जिनमें से 76 ट्रेनों (324 ट्रिप) के बारे में पहले ही सूचना जारी की जा चुकी है।
  • पश्चिम रेलवे ने 106 ट्रेनों (2,078 ट्रिप) को मंजूरी दी है, जिनमें से 92 ट्रेनों (1,667 ट्रिप) के बारे में सूचना जारी की जा चुकी है।
  • उत्तर पश्चिम रेलवे ने 76 ट्रेनों (2,245 ट्रिप) को मंजूरी दी है, जिनमें 62 अधिसूचित सेवाएं (1,878 ट्रिप) शामिल हैं।
  • उत्तर रेलवे ने 76 ट्रेनों (2,090 ट्रिप) को मंजूरी दी है, जिनमें से 56 ट्रेनों (1,535 ट्रिप) के बारे में सूचना जारी की जा चुकी है।
  • मध्य रेलवे ने 74 ट्रेनों (3,082 ट्रिप) को मंजूरी दी है, जिनमें से 70 ट्रेनों (2,238 ट्रिप) के बारे में पहले ही सूचना जारी की जा चुकी है।
  • दक्षिण रेलवे ने 72 ट्रेनों (558 ट्रिप) को मंजूरी दी है, जिनमें से 38 ट्रेनों (133 ट्रिप) के बारे में सूचना जारी की जा चुकी है।
  • पूर्व मध्य रेलवे ने 64 ट्रेनों (2,711 ट्रिप) को मंजूरी दी है, जिनमें 38 अधिसूचित ट्रेनें (1,060 ट्रिप) शामिल हैं।
  • उत्तर मध्य रेलवे ने 54 ट्रेनों (1,163 ट्रिप) को मंजूरी दी है, जिनमें से 46 ट्रेनों (688 ट्रिप) के बारे में सूचना जारी की जा चुकी है।
  • पूर्वोत्तर रेलवे ने 52 ट्रेनों (814 ट्रिप) को मंजूरी दी है, जिनमें से 34 ट्रेनों (477 ट्रिप) के बारे में सूचना जारी की जा चुकी है।
  • पूर्व तट रेलवे ने 28 ट्रेनों (410 ट्रिप) को मंजूरी दी है, जिनमें 18 अधिसूचित ट्रेनें (88 ट्रिप) शामिल हैं।
  • पश्चिम मध्य रेलवे ने भी 28 ट्रेनों (408 ट्रिप) को मंजूरी दी है, जिनमें से 18 ट्रेनों (192 ट्रिप) के बारे में सूचना जारी की जा चुकी है।
  • पूर्व रेलवे ने 24 ट्रेनों (392 ट्रिप) को मंजूरी दी है, जिनमें से 10 ट्रेनों (276 ट्रिप) के बारे में सूचना जारी की जा चुकी है।
  • पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने 24 ट्रेनों (220 ट्रिप) को मंजूरी दी है, जिनमें 20 अधिसूचित ट्रेनें (141 ट्रिप) शामिल हैं।
  • दक्षिण पूर्व रेलवे ने 20 ट्रेनों (276 ट्रिप) को मंजूरी दी है, जिनमें से 18 ट्रेनों (250 ट्रिप) के बारे में सूचना जारी की जा चुकी है।
  • दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 10 ट्रेनों (122 ट्रिप) को मंजूरी दी है, जिनमें 8 अधिसूचित सेवाएं (70 ट्रिप) शामिल हैं।
  • दक्षिण पश्चिम रेलवे ने 76 ट्रेनों (509 फेरों) को मंजूरी दे दी है, जिनमें से 56 ट्रेनों (277 फेरों) के बारे में पहले ही सूचित किया जा चुका है।
रेलवे जोन ट्रेनें फेरे
दक्षिण मध्य रेलवे 124 1,184
पश्चिम रेलवे 106 2,078
उत्तर पश्चिम रेलवे 76 2,245
उत्तर रेलवे 76 2,090
मध्य रेलवे 74 3,082
दक्षिण रेलवे 72 558
पूर्व मध्य रेलवे 64 2,711
उत्तर मध्य रेलवे 54 1,163
पूर्वोत्तर रेलवे 52 814
पूर्व तट रेलवे 28 410
पश्चिम मध्य रेलवे 28 408
पूर्व रेलवे 24 392
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे 24 220
दक्षिण पूर्व रेलवे 20 276
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे 10 122
दक्षिण पश्चिम रेलवे 76 509

सफर बनेगा आसान

इन स्पेशल ट्रेनों की बड़े पैमाने पर शुरुआत से वेटिंग लिस्ट पर दबाव कम होने, अधिक कन्फर्म बर्थ मिलने और महत्वपूर्ण स्थानों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है।

Summer special-train :इसका उद्देश्य गर्मियों के मौसम में हाई डीमांड वाले सफर को अधिक आसान और आरामदायक बनाना भी है। रेलवे ने बेहतर प्लानिंग और अतिरिक्त सेवाओं के नेटवर्क की ओर एक और मजबूत कदम बढ़ाया है, जिससे यात्रियों की परेशानियां काफी हद तक कम होंगी।

Related Articles

Back to top button