Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के तहत सघन स्वास्थ्य जांच जारी – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के तहत सघन स्वास्थ्य जांच जारी

Chhatisgarh Samachar:  कोंडागांव, 20 अप्रैल 2026

मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के अंतर्गत जिले में सघन स्वास्थ्य जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत परिवार के प्रत्येक सदस्य का स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें जिले के गांव-गांव पहुंचकर लोगों की स्क्रीनिंग कर रही हैं। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के दूरस्थ गांवों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम के साथ रूरल मोबाईल मेडिकल यूनिट और रेडक्रॉस मोबाईल मेडिकल यूनिट के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा रही है, जिसमें सभी प्रकार के स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध है। जिले के ग्राम पेरमापाल, कीलम, बेचा, टिमनार जैसे दूरस्थ अंचलों के गांवों में पहुंचकर स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की।

अभियान के दौरान टीबी, मलेरिया, कुष्ठ रोग, फाइलेरिया, मधुमेह, कैंसर, मोतियाबिंद, सिकल सेल एवं एनीमिया जैसी बीमारियों की जांच की जा रही है। साथ ही गर्भवती महिलाओं की पहचान भी की जा रही है। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान मरीजों को मौके पर ही आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं तथा गंभीर या जोखिम वाले मामलों को बेहतर जांच एवं उपचार के लिए रेफर किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button