Plane Crash :छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा: जशपुर के पहाड़ पर एयर एम्बुलेंस क्रैश, आग की लपटों से दहला इलाका – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Plane Crash :छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा: जशपुर के पहाड़ पर एयर एम्बुलेंस क्रैश, आग की लपटों से दहला इलाका

Plane Crash :छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सोमवार को एक बड़ा विमान हादसा हुआ। आरा पहाड़ के इलाके में एक चार्टर्ड विमान पहाड़ से टकराकर क्रैश हो गया। इस हादसे में विमान के पायलट और को-पायलट की मौत की पुष्टि हो चुकी है। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि विमान में और कोई यात्री मौजूद था या नहीं, प्रशासन इसकी जांच कर रहा है।

जानकारी के अनुसार, चार्टर्ड विमान आरा पहाड़ के ऊपर से गुजर रहा था, तभी वह पहाड़ की चोटियों से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विमान पूरी तरह टूटकर बिखर गया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दुर्घटनास्थल का भयावह मंजर देखा जा सकता है।

 

 

Plane Crash :हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। SSP लाल उम्मेद सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है और मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button