*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:-घर के बाहर हुआ ब्लास्ट,मीडिया रिपोर्ट में दावा- मुंबई हमले के मास्टरमाइंड आंतकी हाफिज सईद के घर के पास हुआ धमाका

इस्लामाबाद. पाकिस्तान (Pakistan) स्थित लाहौर में मोस्ट वांटेड आतंकी हाफिज सईद (Hafiz Saeed) के घर के करीब ब्लास्ट हुआ है. इसमें 10-20 लोगों के घायल होने की सूचना है. मिली जानकारी के अनुसार जौहर टाउन के अकबर चौक में यह धमाका हुआ. धमाका होते ही मौके पर सुरक्षा एजेंसियां पहुंच गईं. CNN-News18 संवाददाता आदित्य राज कौल के मुताबिक स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस घर के बाहर धमाका हुआ वह संदिग्ध लोग आते जाते रहते थे. हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि ब्लास्ट के वक्त हाफिज सईद घर में था या नहीं.
पाकिस्तानी समाचार चैनल ARY न्यूज के अनुसार 2-3 लोग मामूली तौर पर जख्मी हैं वहीं कम से कम 4 लोग गंभीर हैं और उन्हें ICU में भर्ती कराए गए हैं. धमाके के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने कहा कि अभी कुछ भी कहना जल्दीबाजी हो सकती है. हो सकता है कि गैस की पाइपलाइन में भी ब्लास्ट हो सकता है. अभी इसकी जांच जारी है. वहीं हाफिज सईद से जुड़े सवाल को पुलिस अधिकारी ने अनसुना करते हुए कहा कि अभी इस बाबत जांच जारी है. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार धमाका इतना तेज था कि आसपास के घरों के शीशे टूट गए.
15 लोग जख्मी, 2 की मौत
समाचार लिखे जाने तक इस घटना में 15 लोग जख्मी हैं और 4 की हालत गंभीर हैं. वहीं 2 लोगों की मौत हो गई है. स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों ने अधिकारी ने कहा कि जब तक कुछ स्पष्ट जानकरी नहीं मिलेगी वह मीडिया से कुछ नहीं कहेंगे.
पुलिस अधिकारियों ने उन सवालों को खारिज कर दिया कि इस ब्लास्ट का निशाना कौन था. पुलिस अधिकारी ने कहा कि अभी जब यही स्पष्ट नहीं है कि आखिर यह ied ब्लास्ट या फिर गैस की पालप लाइन फटी है, तो ऐसे में हम यह ठीक-ठीक नहीं कह सकते हैं कि ब्लास्ट का निशाना कौन था.
बता दें हाफिज सईद जहां रहता है वह बहुत ही सिक्योरिटी बहुत सख्त रहती है, ऐसे में यहां ब्लास्ट होने की घटना को गंभीर माना जा रहा है. पाकिस्तान की कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि ब्लास्ट वाली जगह पर एक मोटर साइकल थी और थोड़ी देर बाद मोटर साइकल ब्लास्ट हो गया.
वहीं, पंजाब के चीफ मिनिस्टर उस्मान बुजदार ने आईजी को घटना के बारे में जांच करने और जल्द रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि जो भी इस घटना के लिए जिम्मेदार हैं, उन पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही ब्लास्ट में घायल लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। लाहौर कमिश्नर ने मुदस्सिर रियाज मलिक ने सभी हॉस्पिटल को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।



