WhatsApp Status List Feature:व्हाट्सऐप का नया ‘स्टेटस लिस्ट’ फीचर ,अब चुनिंदा कॉन्टैक्ट्स के साथ स्टेटस शेयर करने की मिलेगी सुविधा

WhatsApp Status List Feature:व्हाट्सऐप लगातार अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स लाता रहता है ताकि ऐप का इस्तेमाल और बेहतर हो सके। अब कंपनी एक ऐसे नए फीचर पर काम कर रही है, जो स्टेटस शेयर करने के तरीके को बदल सकता है। इस फीचर का नाम “स्टेटस लिस्ट” बताया जा रहा है।
इस फीचर के जरिए यूजर्स अपने स्टेटस के लिए कस्टम ऑडियंस चुन सकेंगे। यानी वे तय कर पाएंगे कि उनका स्टेटस किन-किन कॉन्टैक्ट्स को दिखेगा। इससे स्टेटस केवल चुने हुए लोगों तक ही पहुंचेगा।
यह फीचर इंस्टाग्राम की “क्लोज फ्रेंड्स” लिस्ट जैसा होगा, जिसमें यूजर्स अपनी पसंद के लोगों को शामिल करके सिर्फ उन्हें ही स्टोरी दिखा सकते हैं।
फीचर का क्या फायदा होगा?
इस नए फीचर से यूजर्स को ज्यादा प्राइवेसी मिलेगी। वे अपने स्टेटस को सिर्फ सीमित लोगों के साथ शेयर कर सकेंगे। इससे स्टेटस शेयरिंग पर बेहतर कंट्रोल मिलेगा और लोग इसे ज्यादा पर्सनल तरीके से इस्तेमाल कर पाएंगे।
यूजर्स अपनी अलग-अलग कस्टम लिस्ट बना सकेंगे और हर लिस्ट के हिसाब से स्टेटस शेयर कर पाएंगे। इससे अलग-अलग ग्रुप के लोगों के लिए अलग कंटेंट शेयर करना आसान हो जाएगा।
कौन-कौन से ऑप्शन मिलेंगे?
रिपोर्ट्स के मुताबिक यूजर्स को मल्टीपल ऑडियंस लिस्ट बनाने का विकल्प मिलेगा। वे अपनी जरूरत के अनुसार अलग-अलग लोगों के लिए अलग स्टेटस सेट कर सकेंगे।
WhatsApp Status List Feature:यह फीचर अभी डेवलपमेंट स्टेज में है और सबसे पहले एंड्रॉयड यूजर्स के लिए जारी किया जा सकता है। इसके बाद इसे iOS यूजर्स के लिए भी लाने की तैयारी है। फिलहाल इसका टेस्टिंग फेज चल रहा है और सभी टेस्ट पूरे होने के बाद ही इसे स्टेबल अपडेट के तौर पर जारी किया जाएगा।



