Terrorist Attack Field:देश में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, 3 राज्यों से 4 आरोपी गिरफ्तार; IED और रेकी के सबूत बरामद

Terrorist Attack Field:दिल्ली में बड़ी आतंकी साजिश को सुरक्षा एजेंसियों ने नाकाम कर दिया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया है, जो देश में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। ये सभी आरोपी महाराष्ट्र, ओडिशा और बिहार से पकड़े गए हैं।
पुलिस के अनुसार, ये युवक कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित थे और नफरत फैलाने की कोशिश कर रहे थे। ये लोग गजवा-ए-हिंद जैसे विचारों का प्रचार कर रहे थे और अन्य लोगों को भी इसके लिए उकसा रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. हमाद (19), शेख इमरान (22), मो. सोहिल (23) और मोसैब अहमद (32) के रूप में हुई है।
सोशल मीडिया से फैला नेटवर्क
जांच में सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया के बंद (क्लोज्ड) ग्रुप्स के जरिए जुड़े हुए थे, जहां आतंकी विचारधारा, जिहाद और हथियारों को लेकर बातचीत होती थी। ये लोग नए लोगों को जोड़ने और उन्हें भड़काने का काम कर रहे थे।
IED बनाने की साजिश
दो आरोपियों पर आरोप है कि वे रिमोट कंट्रोल IED (बम) बनाने की तैयारी कर रहे थे। इसके लिए बॉल बेयरिंग, कील और खिलौना कार जैसे सामान भी जुटा लिए गए थे।
दिल्ली के अहम स्थानों की रेकी
जांच में यह भी सामने आया है कि एक आरोपी ने दिसंबर 2025 में दिल्ली आकर लाल किला और इंडिया गेट जैसे संवेदनशील स्थानों की रेकी की थी। उसने सोशल मीडिया पर लाल किले की तस्वीर के साथ आपत्तिजनक पोस्ट भी शेयर की थी।
फंडिंग और ट्रेनिंग का नेटवर्क
आरोपियों में से एक सोशल मीडिया के जरिए क्राउड फंडिंग कर रहा था, जबकि दूसरा हथियारों की ट्रेनिंग देने का दावा कर रहा था। इसके लिए लोगों से पैसे भी जुटाए जा रहे थे।
सामान्य पृष्ठभूमि के आरोपी
चारों आरोपी साधारण परिवारों से हैं और उनकी पढ़ाई भी अधिक नहीं है। कोई मैकेनिक, कोई सिक्योरिटी गार्ड और कोई प्लंबर का काम करता है। लेकिन सोशल मीडिया और कट्टर विचारधारा के प्रभाव में आकर ये इस रास्ते पर चले गए।
Terrorist Attack Field:स्पेशल सेल ने सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। उनके पास से IED बनाने का सामान और मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।



