Earthquake:सुबह-सुबह दहला जम्मू-कश्मीर! महसूस हुए भूकंप के झटके, जानिए रिक्टर स्केल पर कितनी तीव्रता थी ?
Earthquake:जम्मू-कश्मीर में शनिवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिससे कश्मीर घाटी के कई इलाकों में लोगों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह है कि अब तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।
मिली जानकारी के अनुसार, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के बदाख्शान क्षेत्र के ज़ायबक में था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.0 दर्ज की गई। भूकंप सुबह करीब 8:24 बजे आया और इसकी गहराई जमीन के लगभग 190 किलोमीटर नीचे बताई गई है।
भूकंप के झटके हल्के थे, लेकिन लोगों ने इसे स्पष्ट रूप से महसूस किया। फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
भूकंप से कोई नुकसान नहीं
कश्मीर घाटी में भूकंप के झटके लगने से लोग घरों से बाहर निकल गए। हालांकि भूकंप से किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। शनिवार सुबह कई स्थानीय लोगों को घरों को बाहर देखा गया और भूकंप के झटके के काफी देर बाद लोग घरों में गए।
मार्च में भी आया था भूकंप
Earthquake:इससे पहले मार्च महीने में जम्मू कश्मीर के पर्वतीय जिले डोडा में 4.2 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप से कहीं भी किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली। भूकंप के झटके देर रात एक बजकर 25 मिनट पर महसूस किए गए थे। मौसम अधिकारी ने बताया कि भूकंप का केंद्र पृथ्वी की सतह से पांच किलोमीटर नीचे 33.08 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 76.17 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था।



