Share market today:शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 505 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,300 के ऊपर बंद, कई प्रमुख स्टॉक्स में बढ़ोत्तरी – RGH NEWS
बिजनेस

Share market today:शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 505 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,300 के ऊपर बंद, कई प्रमुख स्टॉक्स में बढ़ोत्तरी

Share market today:सप्ताह के अंतिम कारोबारी सत्र में घरेलू शेयर बाजार में मजबूती देखने को मिली। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 504.86 अंकों की तेजी के साथ 78,493.54 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई का निफ्टी भी 156.8 अंकों की बढ़त के साथ 24,353.55 के स्तर पर बंद हुआ। बाजार में कुल मिलाकर 2,906 शेयरों में तेजी रही, जबकि 1,233 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई और 152 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद

निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 1.2 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स 1.5 प्रतिशत ऊपर रहा। सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए, जिसमें एफएमसीजी, मीडिया, मेटल, ऑयल एंड गैस, पावर, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और एनर्जी सेक्टर में 1 से 2 प्रतिशत तक की बढ़त देखने को मिली। निफ्टी के प्रमुख बढ़त वाले शेयरों में एचयूएल, नेस्ले, जेएसडब्ल्यू स्टील, पावर ग्रिड कॉर्प और अपोलो हॉस्पिटल्स शामिल रहे, जबकि गिरावट वाले शेयरों में विप्रो, एचडीएफसी लाइफ, सन फार्मा, एलएंडटी और एमएंडएम शामिल रहे।

एनएसई निफ्टी के टॉप गेनर स्टॉक्स

सिंबल LTP बदलाव %बदलाव वॉल्यूम (लाख) वैल्यू (₹ करोड़)
HINDUNILVR 2,240.00 100.90 4.72 48.83 1,087.25
JSWSTEEL 1,241.60 26.70 2.20 18.76 230.61
NESTLEIND 1,285.10 27.70 2.20 19.94 255.80
APOLLOHOSP 7,710.00 157.00 2.08 3.44 263.26
POWERGRID 318.15 5.90 1.89 136.06 430.56

भारतीय रुपया 29 पैसे मजबूत

भारतीय रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 29 पैसे चढ़कर 92.85 पर बंद हुआ। शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 29 पैसे मजबूत होकर 92.85 (अस्थायी) पर बंद हुआ। इसकी वजह अमेरिकी मुद्रा का कमजोर होना और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट रही, साथ ही भू-राजनीतिक तनाव कम होने की उम्मीदें भी बढ़ीं। फॉरेक्स ट्रेडर्स ने बताया कि घरेलू शेयर बाजारों में फिर से खरीदारी शुरू होने और विदेशी फंड्स के नए निवेश से भी स्थानीय मुद्रा को सहारा मिला।

Share market today:इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज मार्केट में, रुपया 92.93 पर खुला और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले दिन के कारोबार में 92.65 के उच्चतम स्तर को छुआ। यह 92.98 के दिन के सबसे निचले स्तर को भी छूने के बाद, अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 92.85 (अस्थायी) पर बंद हुआ, जो पिछले बंद स्तर से 29 पैसे अधिक है। गुरुवार को, रुपया 19 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 93.14 पर बंद हुआ था।

 

Related Articles

Back to top button