Borneo Helicopter Crash:इंडोनेशिया के बोर्नियो द्वीप पर बड़ा हादसा, पाम ऑयल प्लांटेशन के पास हेलीकॉप्टर क्रैश, सभी 8 लोगों की मौत – RGH NEWS
देश

Borneo Helicopter Crash:इंडोनेशिया के बोर्नियो द्वीप पर बड़ा हादसा, पाम ऑयल प्लांटेशन के पास हेलीकॉप्टर क्रैश, सभी 8 लोगों की मौत

Borneo Helicopter Crash:इंडोनेशिया के बोर्नियो द्वीप पर एक दर्दनाक हादसे में पाम ऑयल प्लांटेशन के बीच उड़ रहा हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इस हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार सभी आठ लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की।

जानकारी के मुताबिक, एयरबस H130 मॉडल का यह हेलीकॉप्टर PT मैथ्यू एयर नुसंतारा कंपनी का था। यह गुरुवार को वेस्ट कलिमंतान प्रांत के मेलावी जिले से उड़ान भरा था। उड़ान भरने के करीब पांच मिनट बाद ही हेलीकॉप्टर का संपर्क कंट्रोल रूम से टूट गया।

बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर कुबु राया जिले में स्थित दूसरे पाम ऑयल प्लांटेशन की ओर जा रहा था, तभी यह दुर्घटना हो गई। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

8 शव बरामद

Borneo Helicopter Crash:नेशनल सर्च एंड रेस्क्यू एजेंसी और परिवहन मंत्रालय के अनुसार, खोजी दलों ने बाद में सेकाडाऊ जिले के घने जंगलों में हेलीकॉप्टर के मलबे को ढूंढ लिया और दो क्रू सदस्यों तथा छह यात्रियों के शव बरामद कर लिए गए। मारे गए लोगों में एक मलेशियाई नागरिक भी शामिल था। लगभग 27 करोड़ की आबादी वाला इंडोनेशिया एक विशाल द्वीपसमूह देश है, जो कि परिवहन दुर्घटनाओं से लगातार जूझ रहा है। यहां हवाई जहाज, हेलीकॉप्टर दुर्घटनाएं और फेरी (नौका) डूबने की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं।

Related Articles

Back to top button