Amarnath Yatra 2026 Online Registration: अमरनाथ यात्रा के लिए कैसे और कहां से करें रजिस्ट्रेशन, एक Click में यहां जानें पूरा प्रोसेस – RGH NEWS
धर्म

Amarnath Yatra 2026 Online Registration: अमरनाथ यात्रा के लिए कैसे और कहां से करें रजिस्ट्रेशन, एक Click में यहां जानें पूरा प्रोसेस

Amarnath Yatra 2026 Online Registration सनातन धर्म में कुछ धार्मिक यात्राएं बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। इनमें अमरनाथ और चारधाम की यात्रा भी शामिल हैं, जो साल में एक बार होती है। चारधाम कि यात्रा में हिंदूओं के प्रमुख चार तीर्थ स्थल गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ शामिल है। वहीं, अमरनाथ यात्रा बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए की जाती है। इस साल शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा के लिए आज, 15 अप्रैल से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत हो चुकी है। अगर आप भी इस यात्रा पर जाने की योजना बना रहे हैं, तो अमरनाथ यात्रा के लिए कैसे और कहां से रजिस्ट्रेशन करना है। यहां जानिए इसका स्टेप बाई स्टेप पूरा प्रॉसेस।

अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी

हर साल लाखों श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा में शामिल होकर भगवान शिव के दर्शन करने जाते हैं। यह यात्रा अत्यंत ही दुर्लभ और मुश्किल मानी जाती है, क्योंकि इसमें भक्तों को कठिन पहाड़ी रास्तों को पार करके अपने गंतव्य स्थल तक पहुंचना होता है। सबसे पहले तो आपको बता दें कि बाबा बर्फानी के दर्शन के अभिलाषी लोगों को अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए रजिस्ट्रेशन करना सबसे जरूरी है। रजिस्ट्रेशन ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर होता है। अमरनाथ यात्रा की तय तारीख से 7 दिन पहले स्लॉट बंद हो जाते हैं।

कब से कब तक चलेगी अमरनाथ यात्रा 2026 (Amarnath Yatra Schedule 2026)

बता दें कि अमरनाथ यात्रा की शुरुआत 3 जुलाई 2026 से हो रही है। वहीं, इस यात्रा का समापन 28 अगस्त 2026 को होगा। करीब दो महीने की इस अवधि में श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकेंगे। अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर आप लोग ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं, ऑफलाइन आवेदन के लिए भारत में SBI, PNB, ICICI, Yes Bank और Axis Bank सहित 550 तय बैंक शाखाएं है, जहां जाकर आप अपना रजिस्ट्रेशन करना सकते हैं।

अमरनाथ यात्रा के लिए जरूरी पात्रता मानदंड

अमरनाथ यात्रा के पात्रता मानदंड के तहत यात्रियों की आयु 13 से कम नहीं होनी चाहिए, जबकि 70 साल तक के श्रद्धालुओं इस यात्रा में शामिल हो सकते हैं। साथ ही यात्रियों के पास 8 अप्रैल 2026 के बाद जारी किया गया एक अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाण पत्र यानी मेडिकल सर्टिफिकेट (CHC) होना चाहिए।

अमरनाथ यात्रा 2026 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

Amarnath Yatra 2026 Online Registrationऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (SASB) की आधिकारिक वेबसाइट https://jksasb.nic.in/ पर जाएं।
आवेदन फॉर्म और मेडिकल सर्टिफिकेट का फॉर्मेट SASB पोर्टल पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।
वेबसाइट से रजिस्ट्रेशन फॉर्म डाउनलोड करें या भर दें
अपनी सही जानकारी जैसे नाम, उम्र, आईडी आदि दर्ज करें।
यात्रा की तारीख और अपना रूट चुनें
जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
सबमिट करने के बाद आपका परमिट जारी कर दिया जाएगा

Related Articles

Back to top button