Delhi Dehradun Expressway: PM मोदी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, अब सिर्फ 2.5 घंटे में पूरा होगा सफर – RGH NEWS
देश

Delhi Dehradun Expressway: PM मोदी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, अब सिर्फ 2.5 घंटे में पूरा होगा सफर

Delhi Dehradun Expressway पीएम मोदी ने मंगलवार को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे कॉरिडोर का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कभी उत्तराखंड के गांव में सड़क के इंतजार में पीढ़ियां बदल जाती थीं। आज डबल इंजन सरकार के प्रयास से सड़क गांव तक पहुंच रही है। जो गांव वीरान थे आज फिर बस रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राष्ट्र जीवन से जोड़कर देखूं तो राष्ट्र की भाग्य रेखाएं कौन सी हैं, तो वे हमारी सड़कें, हाईवे, एयरवे, रेलवे वॉटर-वे हैं। ये आज की सुविधाएं नहीं हैं। आने वाली पीढ़ी के लिए हमारी, मोदी की गांरटी है। उन्होंने कहा कि हम अपने देश की बेटियों को 2029 के चुनावों में उनका हक देकर रहेंगे। इसके लिए हम संसद में महिला आरक्षण बिल ला रहे हैं।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे कॉरिडोर 213 किमी लंबा, 6 लेन और एक्सेस कंट्रोल्ड कॉरिडोर 12,000 करोड़ रुपए की लागत से बना है। यह दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को जोड़ता है और इसके शुरू होने से दिल्ली-देहरादून के बीच की दूरी 6 घंटे से घटकर करीब ढाई घंटे रह जाएगी।

 

Read more Raigarh News : पड़ोसी की गंदी हरकतों से सहमी बच्ची, कोतरारोड़ पुलिस ने आरोपी को दबोचा,SSP शशि मोहन सिंह का संदेश —“महिला एवं नाबालिगों से जुड़े अपराधों पर रायगढ़ पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति से कार्य कर रही है”

 

Delhi Dehradun Expresswayइससे पहले पीएम ने देहरादून में 16 किमी लंबा रोड शो किया। वे सुबह 11 बजे देहरादून पहुंचे और यहां से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर रवाना हुए, जहां उन्होंने रोड शो किया। इसके बाद उन्होंने एक्सप्रेसवे पर बने एशिया के सबसे लंबे 12 किमी एलिवेटेड वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर का निरीक्षण भी किया, जो देहरादून से सहारनपुर के बीच बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button