Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 54 किलो गांजा के साथ 6 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 54 किलो गांजा के साथ 6 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Chhattisgarh top news। बस्तर पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. गोयल धर्मशाला में रुके हुए आरोपियों के कब्जे से 54 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसका मूल्य 26 लाख 97 हजार रुपए बताया गया है.

 

यह भी पढ़ें : LIC bonus share: LIC ने किया बड़ा ऐलान, अब 1 शेयर पर मिलेगा 1 शेयर फ्री, जानें कब है रिकॉर्ड डेट?

 

मुखबिर से मिली सूचना पर बोधघाट थाने पुलिस ने गोयल धर्मशाला में दबिश दी. मौके से राजस्थान निवासी बबलू कुशवाहा, श्रीनिवास, देशराज कुशवाहा, उत्तर प्रदेश निवासी पंकज उपरेती, सुकमा निवासी राम सिंह और दुबराज कश्यप को गिरफ्तार किया. आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 54 किलोग्राम गांजा बरामद किया जिसकी कीमत 26 लाख 97 हजार रूपए बताई जा रही है.

 

Chhattisgarh top newsपुलिस के अनुसार सुकमा निवासी आरोपी मध्यस्थ की भूमिका निभाते हुए ओडिशा के मलकानगिरी से गांजा लेकर जगदलपुर में सप्लाई करते थे. इसके बाद जगदलपुर से अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह के सदस्य गांजा लेकर अलग-अलग राज्य जाते थे, आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20 (B) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

 

 

Related Articles

Back to top button