*✍️फोर्टिस-ओपी जिंदल अस्पताल में अब सभी के लिए मुफ्त वैक्सीन....!!!* – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️फोर्टिस-ओपी जिंदल अस्पताल में अब सभी के लिए मुफ्त वैक्सीन….!!!*

 

RGHNEWS प्रशांत तिवारी रायगढ़. जेएसपीएल फाउंडेशन अंतर्गत फोर्टिस-ओपी जिंदल अस्पताल में शासन के स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से कोरोना की मुफ्त वैक्सीन लगाई जा रही है। कोई भी व्यक्ति अस्पताल में पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठा सकता है। इस संबंध में रायगढ़ के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एस.एन. केसरी एवं जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. भानुप्रताप पटेल ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप जिले के सभी नागरिकों के वैक्सीनेशन के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। फोर्टिस-ओपी जिंदल अस्पताल के सीओओ डाॅ. (मेजर) राजेश्वर भाटी ने शासन एवं सीएमएचओ का आभार जताते हुए कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में वैक्सीन ही मुख्य हथियार है। उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से मुफ्त वैक्सीनेशन की सुविधा का अधिक से अधिक संख्या में लाभ उठाने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button