मनोरंजन

Asha Bhosle Passed Away: दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Asha Bhosle Passed Away मशहूर दिग्गज सिंगर आशा भोसले की निधन हो गया है। उन्होंने 92 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। आशा भोसले को शनिवार, 11 अप्रैल की रात अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। तब उन्हें हार्ट अटैक की खबरें आई थीं,पर पोती जनाई भोसले ने इसका खंडन किया था। जनाई ने कहा था कि उनकी छाती में इंफेक्शन हुआ था और भारी थकान थी, जिसका इलाज चल रहा है। साथ ही कहा था कि वह जल्दी ठीक हो जाएंगी, पर अब आशा भोसले नहीं रहीं।

 

 

 

आशा भोसले के बेटे ने की पुष्टि

सूत्रों ने बताया कि आशा भोसले पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रही थीं। उन्हें गंभीर हालत में 11 अप्रैल की रात अस्पताल लाया गया था, और आईसीयू में भर्ती कराया गया। आशा भोसले के बेटे आनंद ने उनके निधन की पुष्टि की।

 

read more Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी गर्मी की मार, 14 अप्रैल के बाद चलेगी लू, पारा पहुंचेगा 42°C के पार

 

13 अप्रैल को 4 बजे अंतिम संस्कार, अंतिम दर्शन 11 बजे से

Asha Bhosle Passed Awayउन्होंने ‘एएनआई’ से बातचीत में कहा, ‘मेरी माताजी श्रीमति आशा भोसले का आज निधन हो चुका है। कल सुबह (सोमवार, 13 अप्रैल) 11 बजे, वो जहां रहती थीं Casa Grande, Lower Parel, वो जहां रहती थीं… जिनको अंतिम दर्शन लेने हैं, वो वहां आइए और कल दोपहर 4 बजे शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button