Jio: Jio ने लॉन्च किया सबसे सस्ता प्लान, 28 दिन तक सिम एक्टिव रखने का हो गया जुगाड़ – RGH NEWS
टेक्नोलोजी

Jio: Jio ने लॉन्च किया सबसे सस्ता प्लान, 28 दिन तक सिम एक्टिव रखने का हो गया जुगाड़

Jio ने करोड़ों यूजर्स के लिए 28 दिन वाला सस्ता प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेटा भी ऑफर किया जाता है। जियो ने अपने इस रिचार्ज प्लान को अफोर्डेबल प्लान की लिस्ट में रखा है। इससे पहले कंपनी ने एक और कैलेंडर मंथ वाला नया प्लान उतारा है, जिसमें यूजर्स को पूरे 30 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। कंपनी के पोर्टफोलियो में कई सस्ते प्लान मौजूद हैं, जिनमें यूजर्स को कॉलिंग, डेटा और OTT का बेनिफिट मिलता है।

 

Read more Delhi EV Policy: EV गाड़ी खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! इलेक्ट्रिक कार, बाइक, टेंपो खरीदने पर मिलेगा 1.5 लाख तक का सब्सिडी

 

जियो का नया प्लान

रिलायंस जियो को यह सस्ता रिचार्ज प्लान 189 रुपये में आता है। इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को पूरे 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग मिलता है। यूजर्स पूरे भारत में कहीं भी फ्री कॉलिंग का लाभ ले सकते हैं। साथ ही, यूजर्स को फ्री नेशनल रोमिंग का भी लाभ मिलता है। इस प्लान में कंपनी ने 300 फ्री SMS और कुल 2GB डेटा दिया है। यह प्रीपेड प्लान खास तौर पर उन यूजर्स के लिए है, जो जियो का नंबर केवल कॉलिंग के लिए यूज करना चाहते हैं।

 

Jio Rs 189 plan

 

जियो अपने इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को दो OTT ऐप्स का भी एक्सेस देता है। इसमें यूजर्स को Jio TV और Jio AI Cloud का एक्सेस मिलता है। वहीं, कंपनी के पास हाल में लॉन्च हुआ एक और वैल्यू प्रीपेड प्लान है, जिसकी कीमत 339 रुपये है। इस प्लान में यूजर्स को कंपनी कई तरह के बेनिफिट्स ऑफर कर रही है।

 

339 रुपये वाला प्लान

नए लॉन्च हुए 339 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग का लाभ मिलता है। यह प्लान डेली 100 फ्री SMS और 1.5GB डेटा बेनिफिट्स के साथ आता है। इस प्लान में यूजर्स को पूरे भारत में फ्री नेशनल रोमिंग का भी लाभ मिलता है। साथ ही, यूजर्स को इस प्रीपेड प्लान में Jio AI Cloud और Jio TV का एक्सेस मिलता है। इस प्लान में कंपनी 14.95 रुपये का टॉक टाइम भी ऑफर कर रही है।

 

Jio ने हाल ही में अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए Google Gemini का 18 महीने का एक्सेस देना शुरू किया है। 339 रुपये वाले इस प्रीपेड प्लान में भी यूजर्स को कुल 35,100 रुपये की वैल्यू का गूगल जेमिनी प्रो प्लान मिलता है। इसमें यूजर्स को 5000GB क्लाउड स्टोरेज, नैनो बनाना जैसे AI बेनिफिट्स मिलते हैं।

Related Articles

Back to top button