CG Train Cancelled List: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों की फिर बढ़ी परेशानी, 8 दिन तक 13 ट्रेनें रहेंगी रद्द, सफर से पहले पढ़ लें ये जरूरी खबर

CG Train Cancelled List बिलासपुर रेल मंडल के यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। अकलतरा स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य की वजह से ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होने वाला है। इस नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। रेल प्रशासन के अनुसार, यह कार्य 11 अप्रैल से शुरू होकर 18 अप्रैल तक चलेगा, जिसके कारण इस दौरान ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह प्रभावित रहेगा।
13 ट्रेनें रद्द, यात्रियों को होगी परेशानी
CG Train Cancelled Listदरअसल बिलासपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले अकलतरा स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी का काम किया जाना है। इस नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रेलवे ने कुल 13 ट्रेनों को रद्द करने की घोषणा की है। इसके साथ ही, दो ऐसी ट्रेनें भी हैं जिन्हें उनके गंतव्य से पहले ही समाप्त (Short-Terminate) कर दिया जाएगा। आपकों बता दें की अगले 8 दिनों तक ट्रेनों का शेड्यूल बिगड़ा रहेगा और 11 से 18 अप्रैल के बीच ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगी।



