Chhattisgarh current news: IPL सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़, 16 आरोपी गिरफ्तार, हिमाचल प्रदेश से चल रहा था नेटवर्क – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh current news: IPL सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़, 16 आरोपी गिरफ्तार, हिमाचल प्रदेश से चल रहा था नेटवर्क

Chhattisgarh current news आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बलौदाबाजार पुलिस ने 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह भाटापारा से लेकर सोलन जिला तक फैला हुआ था और किराए के मकान से पूरे देश में सट्टे का संचालन कर रहा था। पूरे मामले का खुलासा एसपी भावना गुप्ता ने किया।

 

पुलिस के मुताबिक, 4 अप्रैल 2026 को भाटापारा रेलवे स्टेशन के पास आरोपी अजय बतरा को मोबाइल के जरिए आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा संचालित करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी के पास से एक मोबाइल, ₹5780 नकद और सट्टेबाजी से जुड़े स्क्रीनशॉट बरामद किए गए।

 

तकनीकी जांच से बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़

अजय बतरा के मोबाइल की तकनीकी जांच में “RUVIBET” पैनल आईडी के जरिए सट्टा संचालन का खुलासा हुआ। जांच में पता चला कि इस आईडी के माध्यम से हिमाचल प्रदेश में बैठा एक बड़ा गिरोह देशभर में ऑनलाइन सट्टा चला रहा था। इसके बाद भाटापारा पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के परवानू क्षेत्र में दबिश दी। वहां एक किराए के मकान में चल रहे सट्टा ऑपरेशन का भंडाफोड़ करते हुए 16 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी उत्तरप्रदेश, पंजाब, हरियाणा, नेपाल व छत्तीसगढ़ के हैं।

 

read more Chhattisgarh latest news: छत्तीसगढ़ में आयुष्मान योजना के दिशा-निर्देशों का पालन न करने पर बड़ी कार्रवाई: 33 अस्पताल निलंबित, 26 अस्पतालों का भुगतान रोका गया

 

 

आरोपियों से भारी मात्रा में सामान जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7 लैपटॉप, 2 आईपैड, 48 मोबाइल फोन, 9 एटीएम कार्ड, 2 बैंक खाते सहित करीब 50 लाख रुपये से अधिक के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं। जांच में सामने आया कि आरोपी “RUVIBET” पैनल आईडी के जरिए Branch-08, Branch-27 और Branch-35 लिंक बनाकर पूरे भारत में ऑनलाइन सट्टा चला रहे थे।

 

मामले में पहले से दर्ज अपराध में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं और आईटी एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई हैं। सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है। भाटापारा शहर थाना पुलिस की मजबूत सूचना तंत्र और तकनीकी जांच के चलते इस बड़े अंतरराज्यीय सट्टा गिरोह का पर्दाफाश संभव हो सका। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

 

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

Chhattisgarh current newsअंकित राज पिता अविनाश कुमार सिंह उम्र 29 वर्ष निवासी हाउस न० 39, गली न० 16 मॉडल टाउन हिसार, हरियाणा

सदाम हुसैन पिता हिदायत तुला उम्र 25 वर्ष निवासी महामाया पारा नहर रोड अम्बिकापुर

लवप्रित सिंह पिता सुरजीत सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी गाय सानीपुर ताडा थाना जुलका जिला पटियाला पंजाब

अजिबुल रहमान पिता मेहबूब खान उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम टेगनी थाना पटना जिला बैकुंठपुर

अनिकेत त्यागी पिता पंकज त्यागी उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम चंदपुरा थाना एंचोड़ा जिला संभल उत्तरप्रदेश

दीपक उर्फ दीपू चौहान पिता अजय सिंह चौहान उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम मंडिया जिला मुरादाबाद उत्तरप्रदेश

रमन कुमार पिता तरसेम लाल उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम उपरली पठानकोट (पंजाब)

मुकेश सोनी पिता तुलसीराम सोनी उम्र 24 वर्ष निवासी पीपरा अदायी गौरा चौकी थाना खोड़ारे जिला गौड़ा उत्तरप्रदेश

राकेश कुमार पिता सरदारी लाल उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम एंव थाना नारोट जैमल सिंह जिला पठानकोट पंजाब

मनु पिता दर्शन कुमार उम्र 24वर्ष निवासी ममुन थाना डिविजन न० 4 पठानकोट जिला (पंजाब)

करणदीप सिंह पिता स्व० प्रगटसिंह उम्र 29 वर्ष निवासी लहरागागा थाना लहरागागा जिला संगरूर (पंजाब)

दीपक कुमार पौडेल पिता जीत बहादुर पौडेल उम्र 27 वर्ष निवासी दमक वार्ड कमांक -07 जिला तरहरा (नेपाल)

रितिक कुमार पिता मंगल दास उम्र 24 वर्ष निवासी दतियाल थाना नरोड़ जैमल सिंह जिला पठानकोट (पंजाब)

राहुल सरमाल पिता जोगिन्द्र पाल उम्र 28 वर्ष निवासी सराय मोहल्ला गुरुद्वारा के पास पठानकोट

शिवम पिता पुरुषोतम लाल उम्र 30 निवासी सराई मोहल्ला थाना डिविजन न० 1 पठानकोट जिला पठानकोट (पंजाब)

गुलशन कुमार पिता श्री प्रवीण कुमार उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम अंतौर थाना नरोट जैमलसिग जिला पठानकोट (पंजाब)

Related Articles

Back to top button