छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, दो कारों के बीच जबरदस्त भिड़ंत से 6 लोगों की मौके पर मौत

Chhattisgarh samachar: एलएम वनलगातार चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान के बाद भी छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे कम नहीं हो रहे हैं। अलग-अलग इलाकों लगातार ऐसी खबरें सामने आ रही है। इसी बीच अब कांकेर जिले के नेशनल हाईवे-30 पर दो कारों की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई।

Chhattisgarh samachar: आजमिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला नेशनल हाईवे-30 का है। नाथिया नवागांव के पास दो कारों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकालने का काम शुरू किया। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी निखिल राखेचा भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।



