Chhattisgarh current news: छत्तीसगढ़ में प्रवासी मजदूरों को राहत, पांच किलो का फ्री ट्रेड एलपीजी सिलिंडर उपलब्ध कराया जाएगा
Chhattisgarh current news प्रवासी मजदूरों को रसोई गैस की सुविधा देने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के निर्देश पर अब छत्तीसगढ़ में प्रवासी मजदूरों को 5 किलो का फ्री ट्रेड एलपीजी सिलिंडर उपलब्ध कराया जाएगा।
इसके लिए सभी कलेक्टरों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। योजना के तहत मजदूर आधार कार्ड और श्रमिक पंजीयन प्रमाण पत्र के आधार पर गैस कनेक्शन और रिफिल सिलिंडर प्राप्त कर सकेंगे।
जिला प्रशासन को दी गई है जिम्मेदारी
सरकार का उद्देश्य है कि अस्थायी रूप से रहने वाले मजदूरों को भी आसानी से एलपीजी सुविधा मिल सके। जिला प्रशासन को इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, निगरानी और दुरुपयोग रोकने की जिम्मेदारी दी गई है।
साथ ही प्रचार-प्रसार के माध्यम से अधिक से अधिक लाभार्थियों तक योजना की जानकारी पहुंचाने के निर्देश भी दिए हैं।
ऐसे मिलेगा पांच किलो का सिलिंडर
प्रवासी मजदूरों को फ्री ट्रेड एलपीजी सिलिंडर एलपीजी वितरकों के केंद्रों से दिया जाएगा। इसके लिए मजदूरों को आधार कार्ड और श्रम विभाग द्वारा जारी पंजीयन प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
यह भी पढ़ें- Nasik Crime News: MNC में 8 महिलाओं के साथ यौन शोषण और धर्मांतरण, इंजीनियर-टीम लीडर समेत 6 गिरफ्तार
Chhattisgarh current news कनेक्शन और रिफिल सिलिंडर उपलब्ध कराए जाएंगे
निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें नया कनेक्शन और रिफिल सिलिंडर दोनों उपलब्ध कराए जाएंगे। यह व्यवस्था उन मजदूरों के लिए विशेष रूप से उपयोगी होगी जो अस्थायी रूप से शहरों में रहकर काम करते हैं और बड़े सिलिंडर लेने में असमर्थ रहते हैं।



