रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:- JSW मोनेट में बड़ा हादसा, चैम्बर धमके के साथ फटा, 5 अधिकारियों के झुलसने की खबर, पढ़िये पूरी खबर…!!!*

रायगढ़ । जिले के भूपदेवपुर के ग्राम नहरपाली में संचालित जेएसडब्ल्यू मोनेट प्लांट में रविवार की दोपहर कीलन के सफाई चैम्बर फटने से 5 अधिकारियों के झुलसने की खबर है। घायलों को जिंदल फोर्टिस हॉस्पिटल ले जाया गया है।

 

जानकारी के अनुसार इस उद्योग के अंदर कीलन की डस्ट सेटलिंग चैंबर में अन्य दिनों की तरह आज सफाई का चल रही थी और वहां मैनेजर रैंक के अधिकारी भी मौजूद थे।इसी बीच जोरदार आवाज के साथ चैंबर में ब्लास्ट हो गया। अचानक ब्लास्ट होने से मौके पर मौजूद 5 अधिकारी भी इसकी चपेट में आ गए। विस्फोट से गर्म डस्ट से सबके हाथ पैर और शरीर के कुछ हिस्से जले। अधिक प्रभावित 6 अधिकारी हुए हैं जो पास में ही खड़े थे।

चूँकि गर्म राख उनके ऊपर गिर गई। शरीर मे गर्म राखड़ और चिंगारी के चलते जल गए हैं। उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें ओ पी जिंदल फोर्टिस हॉस्पिटल में एडमिट किया गया हैं। बहरहाल खबर लिखे जाने तक घायलों की सही स्थित पता नहीं चल पाई है। कंपनी प्रबंधन द्वारा इस संबंध में जल्द सूचना दिए जाने की बात की गई है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद भूपदेवपुर पुलिस ने घटना स्थल पहुँच कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button