CG Train Cancelled List: छत्तीसगढ़ में 11 से 27 अप्रैल तक 10 ट्रेनें रद्द, मैंटेनेंस के चलते लोकल पैसेंजर ट्रेनें भी होगीं प्रभावित – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG Train Cancelled List: छत्तीसगढ़ में 11 से 27 अप्रैल तक 10 ट्रेनें रद्द, मैंटेनेंस के चलते लोकल पैसेंजर ट्रेनें भी होगीं प्रभावित

CG Train Cancelled List: छत्तीसगढ़ के रेलयात्रियों के लिए जरूरी खबर है। यहां अगर आप भी यहां से डेली ट्रेन में सफर करते हैं तो ये खबर आपके बेहद काम की है। दरअसल, रेलवे द्वारा बिलासपुर–झारसुगुड़ा सेक्शन में नॉन-इंटरलॉकिंग और सिग्नलिंग काम किया जाना है। यही कारण है कि 11 से 27 अप्रैल तक कई ट्रेने प्रभावित (Train Cancelled) होंगी। हालांकि इसी दौरान कई लोकल MEMU और पैसेंजर ट्रेनों का संचालन भी बंद रहेगा।

 

10 ट्रेनें रहेंगी प्रभावित 

 

आपको बता दें रेलवे के अनुसार रखरखाव के चलते 10 यात्री ट्रेनें पूरी तरह रद्द कर दी गई है।। इससे डेली अपडाउन करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सता है।

भारतीय रेलवे के अनुसार, इसमें बिलासपुर–रायगढ़ मेमू, गेवरा रोड-रायपुर मेमू, कोरबा-रायपुर पैसेंजर (Bilaspur–Raigarh MEMU, Gevra Road–Raipur MEMU, Korba–Raipur Passenger) सहित अन्य लोकल ट्रेनों का संचालन नहीं होगा।

 

इसके अलावा 16 से 27 अप्रैल तक बिलासपुर–कोरबा मेमू (Bilaspur-Memo) और 15 से 26 अप्रैल तक बिलासपुर-रायगढ़ मेमू रद्द रहेगी। तो वहीं रायपुर-गेवरा रोड, रायपुर-कोरबा और बिलासपुर–गेवरा रोड पैसेंजर भी अपनी तय डेट में संचालित नहीं होगीं। तो वहीं कुछ ट्रेनों की टाइमिंग भी बदली गई है।

 

गोंदिया-झारसुगुड़ा पैसेंजर 16 से 27 अप्रैल तक बिलासपुर पर जाकर समाप्त रहेगी। जबकि वापसी में झारसुगड़ा से बिलासपुर के बीच ये सेवा रद्द रहेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस को 16 से 27 अप्रैल तक कोरबा-बिलासपुर के बीच पैसेंजर के रूप में चलाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button