Air india: कल से Air India का सफर होगा महंगा! फ्यूल सरचार्ज बढ़ा, जानें कितना होगा प्राइस

Air India Ticket Prices टाटा समूह के नेतृत्व वाली एयरलाइन एयर इंडिया ने पैसेंजर्स को झटका दे दिया है। अगर आप भी एयर इंडिया से हवाई सफर करने वाले हैं तो अब आपका किराया बढ़ सकता है। दरअसल, कंपनी ने 8 अप्रैल से अपने फ्यूल सरचार्ज ढांचे में बदलाव करने का ऐलान किया है, जिससे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों रूट्स पर टिकट महंगे होंगे। खबर के मुताबिक, 7 अप्रैल को जारी बयान में एयर इंडिया ने बताया कि वैश्विक स्तर पर जेट फ्यूल (एटीएफ) की कीमतों में तेज बढ़ोतरी के चलते यह फैसला लिया गया है।
Read moreChhattisgarh latest news: भिलाई स्टील प्लांट में टर्बाइन में हुआ ब्लास्ट, 7 कर्मचारी झुलसे
अब कैसे लगेगा फ्यूल सरचार्ज?
एयर इंडिया ने घरेलू उड़ानों के लिए फ्लैट रेट हटाकर अब दूरी के आधार पर नया सरचार्ज सिस्टम लागू किया है। सरकार द्वारा ATF की कीमतों में अधिकतम 25% बढ़ोतरी की सीमा तय करने के बाद यह बदलाव किया गया है।
नई दरें (डोमेस्टिक फ्लाइट्स के लिए)
- 0 से 500 किमी: ₹299
- 501 से 1,000 किमी: ₹399
- 1,001 से 1,500 किमी: ₹549
- 1,501 से 2,000 किमी: ₹749
- 2,000 किमी से अधिक: ₹899
अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी असर
एयर इंडिया ने संकेत दिया है कि अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर भी फ्यूल सरचार्ज में संशोधन किया गया है, जिससे वहां भी टिकट की कीमतों पर असर पड़ सकता है। कुल मिलाकर, 8 अप्रैल से एयर इंडिया का हवाई सफर यात्रियों के लिए महंगा साबित हो सकता है, क्योंकि बढ़ते ईंधन खर्च का सीधा असर किराए पर डाला जा रहा है।
जेट फ्यूल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी
Air India Ticket Prices27 मार्च 2026 को समाप्त सप्ताह के लिए जेट फ्यूल की औसत वैश्विक कीमत बढ़कर 195.19 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई, जो फरवरी के अंत में 99.40 डॉलर प्रति बैरल थी। यानी करीब 100% की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है। एविएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ), जो कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) को रिफाइन करके बनाया जाता है, उसकी कीमत में दो प्रमुख कारणों से तेजी आई है। एक तो कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और दूसरा, रिफाइनरी मार्जिन (जिसे ‘क्रैक स्प्रेड’ कहा जाता है) में उछाल।


