KKR vs PBKS Called Off: बारिश की वजह से रद्द हुआ IPL मैच, KKR और PBKS को मिला 1-1 अंक

KKR vs PBKS Called Off: आईपीएल 2026 का 12वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मैच को बारिश की वजह से रद्द करना पड़ा। इस मुकाबले में कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। कोलकाता ने इस मैच के लिए प्लेइंग XI में दो बदलाव किए थे। टीम ने 3.4 ओवर में दो विकेट पर 25 रन बनाए थे। उसी वक्त हल्की बारिश के कारण मैच रोकना पड़ा था। हालांकि, देखते ही देखते बारिश तेज हो गई जिससे मुकाबला दोबारा शुरू नहीं हो सका। इस मैच के रद्द होने के बाद दोनों टीमों के बीच एक-एक अंक बांटा गया, जिससे इस सीजन पॉइंट्स टेबल में केकेआर का खाता भी खुल गया है। वहीं पंजाब की टीम 3 मैच में 5 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है।
read more Mahatari Vandan: महतारी वंदन की 26वीं किश्त जारी, 69 लाख महिलाओं को मिला लाभ
बारिश की वजह मैच हुआ रद्द
KKR vs PBKS Called Offबारिश के कारण कोलकाता बनाम पंजाब मैच रद्द हो गया है। मैच रद्द होने के बाद दोनों टीमों के बीच एक-एक पॉइंट्स शेयर किए गए हैं



