AirAsia Fare Charges: मिडिल ईस्ट के तनाव से हवाई सफर हुआ महंगा, इंडिगो-एयर इंडिया के बाद अब ये बजट एयरलाइन भी महंगा करने जा रही है अपना किराया – RGH NEWS
बिजनेस

AirAsia Fare Charges: मिडिल ईस्ट के तनाव से हवाई सफर हुआ महंगा, इंडिगो-एयर इंडिया के बाद अब ये बजट एयरलाइन भी महंगा करने जा रही है अपना किराया

AirAsia Fare Charges: म‍िड‍िल ईस्‍ट में अमेर‍िका-ईरान के बीच चल रही जंग थमने का नाम नहीं ले रही. अपनी ताकत द‍िखाने के ल‍िए ईरान ने होर्मुज स्‍ट्रेट को बंद कर रखा है. इस अहम समुद्री रास्‍ते को बंद करने से दुन‍ियाभर में क्रूड और एलपीजी की सप्‍लाई चेन टूट गई. इससे कई देशों में तेल और गैस का संकट बना हुआ है. असर यह हुआ क‍ि क्रूड के दाम र‍िकॉर्ड लेवल पर पहुंच गए. प‍िछले द‍िनों ब्रेंट क्रूड के दाम 122 डॉलर प्रत‍ि बैरल तक चले गए. अब हालांकि, ये 110 डॉलर प्रत‍ि बैरल के आसपास कारोबार कर रहे हैं. दोनों देशों के बीच चल रहे संघर्ष का असर यह हो रहा है क‍ि जेट फ्यूल के दाम भी आसमान छू रहे हैं. ज‍िसका असर दुन‍ियाभर की एयरलाइंस पर पड़ रहा है.

 

प‍िछले द‍िनों इंड‍िगो (Indigo) की तरफ से फ्यूल सरचार्ज बढ़ाए जाने के बाद अब बजट एयरलाइन एयरएशिया एक्स (AirAsia X) ने भी क‍िराया बढ़ाने का ऐलान कर द‍िया. इसके अलावा लगातार फ्यूल चार्ज बढ़ने से कुछ रूट पर फ्लाइट के आवागम को बंद क‍िया गया है. एयरएशिया एक्स ने फ्यूल सरचार्ज में करीब 20 प्रतिशत का इजाफा क‍िया है, जबकि बेस फेयर 31 से 40 प्रतिशत तक महंगा हो गया है. एयरएशिया एक्‍स (AirAsia X) के को-फाउंडर टोनी फर्नांडीज ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा क‍ि पैसेंजर ड‍िमांड काफी अच्‍छी है.

 

बहरीन से फ्लाइट शुरू करने का ऐलान

उन्‍होंने कहा, कंपनी बहरीन में अपना नया हब बनाने के प्‍लान पर काम कर रही है. 26 जून को बहरीन से पहली फ्लाइट शुरू होने वाली है. इससे पहले फरवरी में कंपनी की तरफ से कुआलालंपुर से लंदन जाने वाली फ्लाइट बहरीन के रास्ते शुरू करने का ऐलान किया गया था. यह एशिया के बाहर एयरलाइन की पहली बड़ी सर्व‍िस बताई जा रही है. लेक‍िन यह ऐलान 28 फरवरी को अमेर‍िका-इजरायल की तरफ से ईरान पर क‍िये गए हमले से पहले क‍िया गया था. इजरालय की तरफ से क‍िये गए हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो गई.

 

read more Cg Current News: एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने निकली छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

 

AirAsia Fare Chargesइसके बाद कई एयरस्पेस बंद हो गए और ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर द‍िया. इससे ग्‍लोबल ऑयल और क्रूड का संकट पैदा हो गया है. पिछले हफ्ते जर्मन एयरलाइन लुफ्थांसा ने भी यही चेतावनी दी थी क‍ि यद‍ि म‍िड‍िल ईस्‍ट का संघर्ष लंबा ख‍िंचा तो जेट फ्यूल की उपलब्‍ता पर समस्‍या हो सकती है.

Related Articles

Back to top button