Jio: करोड़ों यूजर्स की हुई मौज, Jio ने लॉन्च किया सस्ता रिचार्ज प्लान.. मिलेगी पूरे महीने की वैलिडिटी

Jio ने एक और सस्ता प्रीपेड रिचार्ज प्लान यूजर्स के लिए लॉन्च किया है। रिलायंस जियो के इस सस्ते रिचार्ज प्लान में यूजर्स को 42GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग समेत कई बेनिफिट्स ऑफर किए जाते हैं। इस प्रीपेड प्लान की खास बात ये है कि कंपनी इसमें यूजर्स को 5000GB क्लाउड स्टोरेज ऑफर कर रही है। यह प्लान खास तौर पर उन क्रिएटर्स के लिए है, जो AI का इस्तेमाल करते हैं। साथ ही, यूजर्स को इसमें गूगल जेमिनी नैनो बनाना का भी सब्सक्रिप्शन मिलता है।
नया रिचार्ज प्लान
Jioजियो का यह नया रिचार्ज प्लान 329 रुपये में आता है। इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलता है। इसके अलावा फ्री नेशनल रोमिंग का भी लाभ दिया जाता है। जियो का यह प्रीपेड प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को डेली 1.5GB डेटा और 100 फ्री SMS का लाभ मिलता है।
रिलायंस जियो के इस प्रीपेड प्लान में मिलने वाले अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को 18 महीने के लिए गूगल जेमिनी प्रो का सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जाता है, जिसकी कीमत 35,100 रुपये है। इसके अलावा यूजर्स को 5000GB क्लाउड स्टोरेज का लाभ मिलता है। वहीं, जियो सावन प्रो, जियो टीवी और जियो एआई क्लाउड का भी एक्सेस मिलेगा।
349 रुपये वाला प्लान
इस प्लान में भी यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। जियो अपने इस प्लान में यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग ऑफर करता है। इसके अलावा यूजर्स को इस प्रीपेड प्लान में डेली 2GB हाई स्पीड डेटा ऑफर किया जाता है। इस तरह से कुल 56GB डेटा और डेली 100 फ्री SMS का लाभ मिलेगा।
Jioजियो के इस प्लान में भी यूजर्स को 18 महीने के लिए गूगल जेमिनी प्रो का सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जाता है, जिसकी कीमत 35,100 रुपये है। इसके अलावा यूजर्स को 5000GB क्लाउड स्टोरेज का लाभ मिलता है। वहीं, जियो सावन प्रो, जियो टीवी और जियो एआई क्लाउड का भी एक्सेस मिलेगा।



